फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर जायद खान बोले- इस शख्स की वजह से बॉलीवुड में नहीं हो पाया कामयाब

Sat, 14 Oct 2017 07:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Zayad Khan
एक्टर जायद खान छह साल बाद फिर सुर्खियों में आए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने उस शख्स का नाम बताया है जिसने उन्हें बॉलीवुड में कामयाब नहीं होने दिया। जायद खान ने 2003 में आई फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं जिसने जायद खान को किया बड़े पर्दे से दूर...
विज्ञापन

2 of 5
Zayad Khan
दरअसल, लंबे अर्से के बाद जायद खान छोटे पर्दे पर उतरने जा रहे हैं। सोनी पर जल्द आने वाले रोमांटिक और थ्रिलर शो 'हासिल' में वे नजर आएंगे। इसी दौरान उन्होंने एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, किसी और को नहीं बल्कि उन्होंने खुद को बॉलीवुड में अपनी नाकामयाबी की वजह बताया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Zayad Khan
खैर, अब जायद खान को अब काम मिल गया है। जायद ने बताया कि शो के डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का उनके पास फोन आया था। उन्होंने आगे बताया कि 'सिद्धार्थ ने फोन पर कहा कि उनके पास मेरे लिए कुछ स्पेशल है लेकिन जब उन्होंने कहा कि टेलीविजन में काम करना है तो मैं सहम गया इसके बाद उन्होंने मुझे बहुत इंसिस्ट किया कि मैं ये शो करुं।' 

4 of 5
Zayad Khan
उनके काफी बोलने के बाद मैंने शो की स्क्रिप्ट पढ़ी जो मुझे बहुत पंसद आई।'  जायद ने बताया कि वे इस शो में रणवीर रायचंद का किरदार अदा करेंगे जो सुबह जल्दी उठ जाता है और काफी जटिल कैरेक्टर है। रणवीर स्मार्ट, केल्कुलेटिव है और अपने परिवार की मजबूत जड़ है। लेकिन रणवीर एक ऐसा किरदार है जो बिना किसी तैयारी के कहीं भी नहीं जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vatsal Seth
शो में फिल्म 'टार्जन दा वंडर कार' के लीड एक्टर वत्सल सेठ भी अहम किरदार में हैं। वे शो में कबीर रायचंद का किरदार निभाएंगे।  शो में टेलीविजन अभिनेत्री निकिता दत्ता भी नजर आएंगी। बता दें कि शो का पहला टेलीकास्ट 30 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट पर होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें