Rajkumar rao
माना जा रहा था कि फिल्म पर सेंसर बोर्ड की जांच समिति की कैंची चलनी तो तय है, लेकिन ज्यादा नहीं ओमर्टा से फिलहाल 2 सीन को हटाने के लिए कहा गया है। बोर्ड कमेटी के इस फैसले के बाद निर्देशक हंसल मेहता को चैन की सांस मिली है। फिल्म से जो दो सीन हटाए गए हैं उनमें से एक सीन वह है जिसमें सामने से नग्नता वाले एक दृश्य को फिल्माया गया है, इस पर निर्देशक मेहता का कहना है कि नायक की मानसिक स्थिति को चित्रित करने के लिए इस सीन को फिल्माया गया था।