फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने 22 तो किसी ने तोड़ी 16 साल की शादी, इन 5 सेलेब्स के तलाक से हैरान रह गए थे फैंस

Tue, 23 Jul 2019 07:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड कपल - फोटो : instagram

बॉलीवुड में अगर रिश्तों की बात करें तो अकसर ये देखने में आता है की एक-दूसरे के साथ रहते हुए भी सेलेब्स आपस में तालमेल बैठा नहीं पाते। बॉलीवुड में ऐसे कपल बहुत देखे जाते हैं जिनकी शादी कुछ साल में ही टूट गई हो लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल पार्टनर को दिए और बाद में किसी कारणवश अलग हो गए। किसी की शादी 22 साल चली तो किसी की 16 लेकिन आखिरकार इस रिश्ते का अंत तलाक के रूप में हुआ। आइए बात करते हैं उन्हीं सेलेब्स की।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Naseeruddin Shah with Manara and Ratna - फोटो : file photo
नसीरुद्दीन शाह-मनारा सीकरी
नसीरुद्दीन जब 20 साल के थे तब उन्हें अपने से 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी की थी। मनारा को परवीन मुराद के नाम से भी जाना जाता था। परवीन मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की बहन थीं। हालांकि शादी के एक साल बाद ही मनारा और नसीर में अनबन शुरू हो गई और वे अलग रहने लगे। मनारा से तलाक के बाद उन्होंने रत्ना पाठक के साथ शादी कर ली। नसीर और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं। दोनों का धर्म अलग होने के बावजूद वो 34 साल से साथ हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
फरहान और अधूना अख्तर
फरहान अख्तर-अधुना
16  साल की शादी के बाद डायरेक्टर फरहान अख्तर और अधुना साल 2017 में अलग हो गए थे। बांद्रा फैमिली कोर्ट से दोनों को तलाक मिल गया। इनकी शादी साल 2000 में हुई थी। आपसी मतभेदों की वजह दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं।

4 of 6
हिमेश रेशमिया और उनकी पहली पत्नी कोमल - फोटो : Twitter
हिमेश रेशमिया-कोमल
हिमेश रेशमिया और उनकी पहली पत्नी कोमल का रिश्ता 22 साल तक चला था इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। दोनों ने 2016 में तलाक के लिए आवेदन किया था और बांद्रा परिवार विवाद अदालत ने जून 2017 में आधिकारिक रूप से तलाक की मंजूरी दे दी थी। तलाक के बाद हिमेश ने सोनिया कपूर से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

5 of 6
arbaz khan and malaika arora
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान
5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को मलाइका अरोड़ा और मशहूर निर्माता अभिनेता अरबाज खान ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया। खबरें आई कि अर्जुन संग मलाइका के अफेयर के कारण यह रिश्ता टूटा है। कोई यह भी कह रहा था कि मलाइका, अरबाज के डूबते करियर से खुश नहीं थीं। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं अरबाज भी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिक और सुजैन
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
एक समय तक बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक ऋतिक रोशन और सुजैन खान के अचानक अलग होने की खबर ने सबको चौंका दिया था। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। 14 साल चले इस रिश्ते के टूटने की वजह सुजैन और अर्जुन रामपाल का कथित अफेयर बता जा रहा था। हालांकि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के साथ कभी वैकेशन, कभी मूवी डेट तो कभी डिनर डेट पर देखे जाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें