फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान को पाकिस्तान भेजने के बयान के पहले भी कई बेतुकी बातें कर चुका है ये एक्टर, देखें 5 ट्वीट्स

Tue, 23 Jul 2019 07:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
KRK
बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके अपने विवादित ट्वीट्स के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद आजम खान पर निशाना साधा। ट्वीट में केआरके ने कहा- 'अगर आजम खान को बंटवारे के समय पाकिस्तान न जाने का दुख है तो वह अब जा सकते हैं। मैं उनके (आजम खान) पूरे परिवार को बिजनेस क्लास का टिकट दिलवाने के लिए तैयार हूं। भारत को ऐसे ढोंगी लोगों की कतई जरूरत नहीं हैं।' दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वो कई ऐसे ट्वीट और बयान दे चुके हैं जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए थे। एक नजर ऐसे ही बयानों पर....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
krk
10 जुलाई 2019 को केआरके ने ट्वीट किया था- टीम इंडिया की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि उन्होंने न्यूजीलैंड को बहुत हल्के में लिया। उन्हें तो ये लगा कि न्यूजीलैंड से मैच हलवा जैसा है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ये नहीं जानते थे कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज उन्हें रनों के लिए रुला देंगे।' केआरके ने अपने ट्वीट में आगे लिखा- 'विराट कोहली ने कहा कि दर्शकों को हमें जीत हो या हार, दोनों ही मौकों पर सपोर्ट करना चाहिए। भाई आप जरा ये बता दो कि आप जीते कब थे। आप तो आईपीएल तक नहीं जीत सकते, आप हारे हुए खिलाड़ी हैं और चाहिए हैं कि लोग आपको फिर भी बेहतर खिलाड़ी कहते रहें।'
 
विज्ञापन

3 of 6
KRK
13 जून 2019 को कमाल आर खान ने युवराज सिंह के रिटायरमेंट पर धोनी की चुप्पी को लेकर ट्वीट किया था। ट्वीट में केआरके ने लिखा था- 'युवराज सिंह ने अपने रिटायरमेंट के समय धोनी के बारे में कुछ नहीं कहा और न ही धोनी ने उनके रिटायरमेंट पर कुछ बोला। इसका मतलब है कि दुश्मनी गहरी भी है और पुरानी भी।'
 

 

4 of 6
KRK
कटरीना का मजाक उड़ाते हुए 7 जून 2019 को केआरके ने केआरके बॉक्स ऑफिस ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था- 'सलमान खान ने कहा था कि कटरीना कैफ को फिल्म भारत के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए और हम इस बात से सहमत हैं। अगर सलमान खान जुरी मेंबर होंगे तो ऐसा जरूर होगा और उस दिन सभी नेशनल अवॉर्ड विनर्स को अपने अवॉर्ड वापस लौटा देने चाहिए।'
 
विज्ञापन

5 of 6
KRK
लोकसभा चुनाव के दौरान भी केआरके ने कई ट्वीट्स किए थे। इस बीच केआरके ने पीएम मोदी पर वार करते हुए लिखा था- ,'कोई भी ये कैसे कह सकता है कि युवाओं को इंजीनियर, डॉक्टर और बिजनेसमैन बनाने की चाहत रखने वाले पढ़े-लिखे, अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले, हैंडसम और ईमानदार राहुल गांधी पीएम पद के लायक नहीं हैं। लेकिन वह शख्स पीएम बनने के लायक है जो युवाओं को चायवाला, रिक्शावाला और पकौड़ेवाला बनाना चाहता है।!' हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केआरके - फोटो : SELF
12 अप्रैल 2019 को ट्वीट में केआरके ने लिखा था- मुझे लगता है कि चुनाव के बिना ही मुकेश अंबानी को भारत का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। आखिरकार देश तो वही चला रहे हैं और वही चलाएंगे। फिर हमें अंबानी और हमारे बीच किसी कड़ी की क्या जरूरत है? उन्होंने बिना किसी मध्यस्थ के सीधे ही देश पर शासन करने दिया जाए।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें