फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय से पहले ये 7 सुपरस्टार भी बन चुके हैं पुलिसवाले, सलमान लगे थे बिल्कुल 'दबंग'

Sat, 15 Jun 2019 04:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पुलिस के किरदार में सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' सुर्खियों में है। कभी फिल्म की रिलीजिंग तारीख बदलने को लेकर तो कभी सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा रोहित शेट्टी को ट्रोल करने पर। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा और इसके कुछ पोस्टर्स भी सामने आए हैं। दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार किसी फिल्म में पुलिस का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले भी वो फिल्म खाकी, आन, राउडी राठौर और बेबी में पुलिस के किरदार में नजर आ चुके हैं। इस पैकेज में बात करते हैं उन सेलेब्स की जो फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुके हैं...
विज्ञापन

2 of 8
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
अजय देवगन कई फिल्मों में पुलिस के किरदार में नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में नाजायज, गंगाजल, इंसान, मस्ती और आक्रोश शामिल है। हालांकि जिस किरदार से अजय को पुलिस के किरदार के लिए जाना जाता है वो है रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम। सिंघम में अजय देवगन का एक्शन पुलिस अवतार देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
अजय देवगन की ही तरह सलमान खान भी कई फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुके हैं। लिस्ट में वांटेड से गर्व तक शामिल है। हालांकि सलमान खान का चुलबुल पांडे किरदार काफी फेमस है। बता दें कि सलमान फिल्म दबंग में चुलबुल के किरदार में दिखाई देते हैं। फिल्म के तीसरे पार्ट यानी दबंग 3 की शूटिंग जारी है।

4 of 8
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर कम समय में सभी के दिलों पर छा जाने वाले रणवीर सिंह भी पुलिस के किरदार में रह चुके हैं। दरअसल रणवीर ने फिल्म सिंबा में पुलिस का किरदार निभाया था। रणवीर के साथ सारा अली खान लीड रोल में थीं। फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था।
विज्ञापन

5 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूरी बनाई हुईं प्रियंका चोपड़ा भी पुलिस का किरदार निभा चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका ने फिल्म 'जय गंगाजल' और डॉन में पुलिस का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

6 of 8
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी पुलिस के किरदार में नजर आ चुके हैं। बता दें कि आमिर ने फिल्म सरफरोश और तलाश में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

7 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के लंबे करियर में अमिताभ बच्चन कई किरदार निभा चुके हैं। इन किरदारों में पुलिस के किरदार अमिताभ पर काफी जचा था। बता दें कि फिल्म जंजीर में अमिताभ एक एक्शन अवतार में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म खाकी और इंद्रजीत समेत कुछ और फिल्में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

8 of 8
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
तब्बू भी फिल्म दृश्यम में पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुकी हैं। इस फिल्म में तब्बू के साथ श्रिया सरन और अजय देवगन भी नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें