फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कप्तान सरफराज के समर्थन में उतरे सेलिब्रिटीज, बच्चे के सामने फैन ने की थी ऐसी हरकत

Mon, 24 Jun 2019 11:27 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sarfaraz ahmed - फोटो : social media
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेल से बढ़कर हो जाता है। दोनों देशों के फैंस कई बार अपनी सीमाएं लांघ जाते हैं। 16 जून को मैनचेस्टर में भारत-पाक का मुकाबला हुआ। जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया गया। पिछले दिनों कप्तान सरफराज अहमद का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक फैन ने उनके साथ बदतमीजी की थी।
विज्ञापन

2 of 6
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media
वायरल हुए इस वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन मॉल में सरफराज अहमद पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है और बॉडी शेमिंग कमेंट्स करता रहा। सरफराज अहमद को देखकर फैन कहता है कि 'भाई, भाई आप #**## जैसे मोटे क्यों हो?पाकिस्तान का नाम बड़ा रौशन किया है। आप #**## जैसे मोटे हो कम डाइट किया करो।' हालांकि, इसके बाद भी पाक कप्तान सरफराज ने अपना आपा नहीं खोया और उसे नजरअंदाज किया। इस दौरान सरफराज ने अपने बच्चे को गोद में ले रखा था। वीडियो सामने आने के बाद ना केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी सेलिब्रिटीज ने नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन

3 of 6
#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं
एक्टर रितेश देशमुख ने कहा कि 'हर कप्तान कभी ना कभी महत्वपूर्ण मैच हार चुका है। सरफराज अहमद के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। यह शोषण है.. जबकि उनके हाथ में बच्चा है।'

 

4 of 6
gauhar khan - फोटो : social media
एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा- 'क्या मूर्ख है.. शर्मनाक है ये.. केवल इसलिए कि कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन ना कर पाए उसके साथ ऐसा व्यवहार? इस इंसान पर शर्म है। खासकर जब उन्होंने बच्चे को हाथ में ले रखा है। इस इंसान के पेरेंट्स को उसे थप्पड़ मारनी चाहिए। सीरियसली।'

 
विज्ञापन

5 of 6
Jay Bhanushali - फोटो : file photo
होस्ट और एक्टर जय भानुशाली ने बोला कि 'शर्म आती है तुम पर... सरफराज अहमद आपने बहुत अच्छा किया... मुझे और अच्छा लगता अगर बच्चे के सामने ऐसा बोलने के लिए आप उसे थप्पड़ मार देते।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vikas gupta - फोटो : file photo
बिग बॉस से नाम कमाने वाले विकास गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा कि 'अपने आप को फैन कहने वाले की ये हरकत शर्मनाक है। केवल इसलिए कि वो मैच हार गए। इस दौरान उनके हाथ में बच्चा है और वो वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। उसे इस पर गर्व हो रहा है।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें