फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Sexually Assaulted: कंगना रणौत से लेकर नीना गुप्ता तक, यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं ये छह मशहूर सितारे

Mon, 25 Apr 2022 03:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
stars - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में मनोरंजन जगत में हर एक मुद्दे पर खुलकर बात होती है, जिसमें यौन शोषण भी शामिल है। टीवी और बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने इस गंभीर विषय पर लोगों के बीच बात की और अपने साथ हुई घटनाओं का भी जिक्र किया है। हाल ही में, रियलिटी शो 'लॉक अप' में यौन शोषण का मुद्दा उठा है। इस दौरान शो में नजर आए कंटेस्टेंट्स ने अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया। आइए आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने यौन शोषण जैसे अपने भयानक अनुभव का खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
कंगना रणौत बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री हैं, जो अपने धाकड़ अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं। कंगना रणौत ने हाल ही में अपने रियलिटी शो लॉक अप में खुलासा किया है कि वह बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि बचपन में एक लड़के ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। इस दौरान कंगना रणौत ने ये भी कहा कि देश में ज्यादातर बच्चे यौन उत्पीड़न का शिकार होते हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
मुनव्वर फारूकी, कंगना रणौत - फोटो : social media
मुनव्वर फारूकी
रियलिटी शो 'लॉक अप' में मुनव्वर फारूकी ने भी खुलासा किया कि वह छह साल की उम्र में यौन उत्पीड़न का सामना कर चुके हैं। इस दौरान मुनव्वर ने बताया कि मेरे एक करीबी शख्स ने ही मेरे साथ गलत हरकतें की थीं लेकिन तब मुझे कुछ समझ नहीं आया। मैं ये बात किसी को नहीं बता पाया था। जब मैंने अपने पिता को बताया तो उन्होंने भी मेरा साथ नहीं दिया। मुनव्वर की ये बात सुनकर शो में मौजूद सब भावुक हो गए थे। 

4 of 7
सायशा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
सायशा शिंदे
कंगना रणौत के ही रियलिटी शो में सायशा शिंदे ने खुलासा किया था कि वह 10 साल की उम्र में यौन उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने अपने उन भयानक दिनों को याद करते हुए बताया कि एक गे होने की वजह से उनको ये सब देखना पड़ा था और किसी ने उनका साथ नहीं दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
neena gupta - फोटो : सोशल मीडिया
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता ने अपनी किताब 'सच कहूं तो' में खुलासा किया है कि एक डॉक्टर और दर्जी ने उनके साथ गलत हरकत की थी। नीना ने बताया कि जब वह अपने भाई के साथ आंख का इलाज करवाने डॉक्टर के पास गई थीं तब डॉक्टर ने इलाज का बोलकर भाई को बाहर इंतजार करने किए कहा था और फिर डॉक्टर ने आंख के अलावा मेरे अन्य हिस्सों की जांच की। तब नीना बहुत डर गई थीं। नीना ने ये भी बताया कि जब वह नाप देने दर्जी के पास जाती थीं तब वह भी उन्हें गलत तरीके से छूता था।
विज्ञापन

6 of 7
eijaz khan - फोटो : सोशल मीडिया
एजाज खान
एजाज खान ने 'बिग बॉस' में खुलासा किया था कि कम उम्र में उनके साथ छेड़छाड़ हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि मुझे लोगों के छूने से डर लगता है। अभिनेता ने इस शो में अपने पिता से भी माफी मांगी थी क्योंकि उन्होंने इसके बारे में अपने पिता को नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
arti singh - फोटो : सोशल मीडिया
आरती सिंह
आरती सिंह 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं तब उन्होंने खुलासा किया था कि घर के एक नौकर ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। तब अभिनेत्री इतना डर गई थीं कि उन्होंने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। आरती सिंह ने बताया था कि उस घटना के बाद से ही उन्हें पैनिक अटैक आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें