फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: इन सितारों के एक एक्शन से खफा हो उठे थे गैंगस्टर्स, किसी को मिली जान की धमकी, तो किसी को दिया जहर

Thu, 07 Sep 2023 07:57 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत के इन सितारों के एक एक्शन से अराजक तत्व खफा हो उठे थे। साथ ही नामचीन हस्तियों को जान से मारने की खुली धमकी दे डाली थी। 
विज्ञापन
1 of 7
सितारे जिन्हें मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
सफलता की राह आसान नहीं होती है। जब एक शख्स कड़ी मेहनत के दम पर आगे बढ़ता है, तो उसके दुश्मन भी बनते चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल मनोरंजन जगत के सितारों के साथ भी है। कई मौकों पर इन सेलेब्स की कुछ एक्टिविटी किसी-किसी को रास नहीं आई, जिसका नतीजा बेहद बुरा निकला। कुछ अराजक तत्व इन नामचीन हस्तियों के जान के दुश्मन बन बैठे, और खुले में इन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। शाहरुख खान से लेकर तनुश्री दत्ता तक को ऐसी धमकियों से गुजरना पड़ा है, लेकिन क्यों चलिए वह भी जान लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड के बादशाह का टैग हासिल किया है। एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देकर किंग खान ने बॉलीवुड को दुनियाभर में पहचान दिलाई है। हालांकि, उन्हें भी सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचते हुए कई तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। एक वाक्या उनकी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की रिलीज से जुड़ा हुआ है। उस दौरान गैंगस्टर रवि पुजारा ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं उनके बंगले मन्नत को बम से उड़ाने की भी बात कहते नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के ए लिस्टर सितारों में होती है। अभिनेता के जरिए फिल्म के एलान मात्र से फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। हालांकि, दबंग खान ने इंडस्ट्री में रहते हुए जितने दोस्त बनाए हैं, उतने ही तादाद में उनके दुश्मन भी हैं। काला हिरण शिकार मामले में भाईजान की जमकर आलोचना हुई थी, साथ ही उन्हें जेल की भी सजा काटनी पड़ी थी। सलमान की इस हरकत से बिश्नोई गैंग खासा नाराज हुआ था। साथ ही उन्होंने सलमान खान पर कई हमले भी करवाए थे। इस बात को खुद गैंग के लीडर लॉरेंस बिश्नोई भी कबूल कर चुके हैं। 

Divyanka Tripathi: शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका ने उठाया था यह बड़ा कदम, बोलीं- जल्द ही बच्चा...

4 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान अपनी हर फिल्म से कोई न कोई सामाजिक संदेश देते हैं। साथ ही वह खुद के जरिए होस्ट किए जाने वाले शो 'सत्यमेव जयते' के जरिए भी बदलाव का काम कर चुके हैं। हालांकि, यह शो करने के बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट को जान से मारने की धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, अभिनेता को बम तक से उड़ाने की कोशिश की गई थी। जिसके कारण उन्होंने बुलेट प्रूफ मर्सिडीज बैंस ली थी। 

Jawan Day 1 Collection: नौ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही ‘जवान’, एडवांस बुकिंग में अब तक कमाए इतने करोड़
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है। वहीं, वर्ष 2013 में अक्षय को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। यह धमकी खिलाड़ी कुमार को किसी और ने नहीं बल्कि गैंगस्टर रवि पुजारा ने दी थी। हुआ यह था कि अक्षय ने अपनी एक नौकरानी को काम से निकाल दिया था, जिससे खफा होकर रवि पुजारा ने उनकी जान लेनी चाही थी। 

ED: नुसरत जहां के बाद अब एक और अभिनेत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने किया तलब, जानें क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन

6 of 7
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ ने अचानक से ही विक्की कौशल संग शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया। इस तरह कैट ने अपने तमाम फैंस का दिल तोड़ा। वहीं, मनविंदर नाम का एक शख्स इनकी शादी से इस कदर आहत हुआ कि उसने कपल को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। जोड़े ने तुरंत सैंताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। छानबीन में पता चला था कि मनविंदर, कटरीना का बड़ा प्रशंसक था, और वह विक्की संग उनकी शादी के झटके को सह नहीं पाया था। 

Shilpa Shetty 2.0: शिल्पा ने पति राज को दिया ‘सुखी’ में काम करने का क्रेडिट, करियर में पहली बार की वर्कशॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगाया था। वहीं, इसके बाद अभिनेत्री ने एक अन्य इंटरव्यू में खुलासा किया कि कई बार उनकी कार के ब्रेक के साथ छेड़खानी की गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि एक दफा तो उन्हें जहर देकर मारने की भी कोशिश की जा चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें