बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हालत अब स्थिर है। कथित तौर पर अभिनेत्री को हृदय गति बढ़ने की वजह से हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जब अभिनेत्री अस्पताल पहुंची, तब वह कमजोर महसूस कर रही थीं। कुछ घंटों तक चले इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और वह वापस सेट पर लौट गईं। दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसक और चाहने वाले काफी परेशान हो गए। वह यह जानने के लिए बेताब हैं कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री को ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उन्हें यूं हड़बड़ी में अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि अभिनेत्री की ऐसी हालत हार्ट के ठीक तरीके से पंप न हाेने की वजह से हुई। उन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं हुई है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्हें छोटी उम्र में बड़ी बीमारियों से जूझना पड़ा है। आइए देखते हैं सूची किन-किन कलाकारों के नाम शामिल हैं। पढ़िए...