प्यार के सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ सभी प्रेमी अपने-अपने प्यार के साथ इस खास मौके का आनंद लेंगे। ऐसे में बॉलीवुड के नवविवाहित सितारे भी पीछे नहीं रहने वाले हैं, वे भी शादी के बाद अपना पहला वैलंटाइन वीक मनाने के लिए उत्साहित हैं। फरवरी में सात तारीख से 14 तारीख तक चलने वाले प्यार के सप्ताह के लिए मनोरंजन जगत के नव-विवाहित जोड़ों ने भी खास तैयारियां की हैं। चलिए जानते हैं उन कपल के बारे में, जो शादी के बाद इस साल अपना पहला वैलेंटाइन वीक मना रहे हैं...