फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कटरीना-विक्की को सेलेब्स ने दीं ढेर सारी बधाई, आलिया बोलीं- बहुत सुंदर लग रहे हो

Thu, 09 Dec 2021 10:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध गए हैं। कटरीना और विक्की कौशल ने राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में रजवाड़ा स्टाइल में शादी रचाई है, जिसमें दोनों के सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। बीते दो दिनों से इस आलीशान फोर्ट में कटरीना और विक्की कौशल की शादी की रस्में चल रही थीं और अब तक दोनों की कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई थी, जिस वजह से फैंस कपल की वेडिंग तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब कटरीना और विक्की ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक कटरीना और विक्की को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
 
दरअसल, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक जैसी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों अपनी शादी की रस्मों को पूरा करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इन तस्वीरों में जयमाला से लेकर फेरों तक की एक खूबसूरत झलक दिखाई है, जिसमें दोनों हंसते-हंसते अपने इन खास पलों को एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कटरीना कैफ लाल कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं, जिसके साथ एक्ट्रेस ने काफी सिंपल मेकअप रखते हुए भारी भरकम ज्वैलरी पहनी हुई है। वहीं, विक्की कौशल भी पिंक कलर की शेरवानी के साथ दोशाला में काफी जच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : viral bhayani
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद हर कोई उन्हें बधाई देता हुआ नजर आ रहा है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री का हर स्टार उन्हें बधाई देने से पीछे नहीं हट रहा है। आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हे भगवान, आप दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।’ निक जोनस ने लिखा, ‘बधाई हो।’ वहीं जान्हवी कपूर ने बहुत सारे हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

4 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा, कटरीना और विक्की कौशल की तस्वीरों पर बिपाशा बसु, राजपाल यादव, नीना गुप्ता, मोनालिसा, नील नितिन मुकेश समेत कई स्टार्स ने कमेंट किया है और उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी की हर एक चीज को काफी शाही अंदाज से करने की कोशिश की है, जिसके लिए दोनों ने पानी की तरह पैसा बहाया है। दावा किया जा रहा है कि इस रॉयल वेडिंग का 75% खर्च खुद कटरीना ने उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस एक फिल्म के 9 से 10 करोड़ तक लेती हैं और साथ ही हर साल करीब 23 करोड़ तक कमाती हैं, वहीं विक्की की नेट वर्थ कटरीना से कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें