फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: तलाक के बाद भी एक-दूसरे से नफरत नहीं करते ये बॉलीवुड सेलेब्स, निभा रहे दोस्ती का खूबसूरत रिश्ता

Sun, 25 Jun 2023 01:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में प्यार शादी फिर तलाक आम बात हो गई है। कई सेलेब्स के बीच सेट पर साथ काम करते हुए प्यार हो जाता है। फिर वह एक दूसरे को डेट करने लगते हैं और रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन बंध जाते हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स शादी के कुछ साल बाद तलाक लेकर अलग हो जाते हैं। आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भले ही तलाक लेकर अलग हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनके बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
ऋतिक रोशन और सुजैन खान - फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ऋतिक रोशन और सुजैन खान का। ऋतिक रोशन और सुजैन खान फिल्मी दुनिया के पॉवर कपल हुआ करते थे। दोनों ने साल 2000 में शादी रचाई थी और शादी के बाद सुजैन ने दो बेटे ऋदान और ऋहान को जन्म दिया, लेकिन ऋतिक और सुजैन का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। उन्होंने अपनी 14 साल की शादी को खत्म करते हुए 2014 में तलाक लेने का फैसला कर लिया था। उन्होंने एक बयान जारी किया था, जिसमें दोनों ने तलाक लेने की बात कही थी। हालांकि, तलाक के बाद आज भी दोनों अपने बच्चों के लिए दोस्ती का खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान और किरण राव - फोटो : social media
इस लिस्ट में अगला नाम आता है आमिर खान और किरण राव का। आमिर खान और किरण राव की पहली मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली। शादी के बाद आमिर खान और किरण राव एक बेटे आजाद के माता पिता बने। हालांकि, शादी के 15 साल बाद तीन जुलाई 2021 को आमिर खान और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए अपने तलाक की घोषणा की थी। अब दोनों अपने बेटे आजाद के लिए दोस्त की तरह अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं।

4 of 6
अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता व निर्माता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को परफेक्ट कपल कहा जाता था। दोनों साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। हालांकि, समय के साथ अरबाज और मलाइका की जिंदगी में कड़वाहट आने लगी। जिस वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2017 में अरबाज और मलाइका तलाक लेकर हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। लेकिन अपने बेटे अरहान के लिए दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कोंकणा सेन और रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में कोंकणा सेन और रणवीर शौरी भी शामिल हैं। दोनों ने साल 2010 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम हारून है। दोनों का रिश्ता महज 5 साल ही चल सका। दोनों साल 2015 में अलग हो गए थे और फिर रणवीर और कोंकणा ने साल 2020 में तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुराग कश्यप-कल्कि कोचलिन - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। अनुराग और कल्कि की शादी ज्यादा अरसे तक नहीं चल सकी। शादी के महज चार साल बाद ही दोनों अलग हो गए। हालांकि इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहे। अनुराग ने एक बार इंटरव्यू में बात करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि वह दोनों अच्छे दोस्त बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें