फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: बॉलीवुड के नामी कलाकार रखते हैं अलग-अलग किस्म के शौक, जानकर दर्शक करेंगे तारीफ

Tue, 29 Oct 2024 10:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के कलाकार अभिनय को अपना पैशन मानते हैं, लेकिन इसके अलावा भी उनके कुछ खास किस्म के शौक भी हैं। यह शौक उनके व्यक्तित्व के बारे में भी काफी कुछ बताते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार-शाहरुख खान-ऋतिक रोशन-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय पहले फिल्म 'दो पत्ती' के प्रमोशन के दौरान काजोल ने अमर उजाला से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने किताबें पढ़ने के अपने शौक के बारे में बताया। काजोल बताती हैं कि वह एयरपोर्ट पर बैठे हुए जब फ्लाइट का इंतजार करती हैं, तो अपना समय खराब नहीं करतीं, इस दौरान वह किताबें पढ़ती हैं। जब भी काजोल को समय मिलता है, वह किताबें ही पढ़ना पसंद करती हैं। सिर्फ काजोल ही नहीं कई और बॉलीवुड कलाकार भी हैं, जो अपने खाली समय में कोई ना कोई शौक पूरा करते हैं। ऐसे ही चार कलाकारों और उनके शौक के बारे में जानिए।  
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान 
शाहरुख नई जानकारियों के प्रति काफी जागरूक रहते हैं, उन्हें नई चीजें जानने का बहुत शौक है। शाहरुख खान के शौक की बात की जाए, तो उन्हें वीडियो गेम पसंद है। वह अपने खाली समय में वीडियो गेम खेलना पसंद करते हैं, उनके घर में एक कमरा पूरी तरह से वीडियो गेम के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान 
सलमान खान को अभिनय के अलावा चित्रकारी यानी पेंटिंग करने का बहुत शौक है। वह अपनी बनाई हुई पेंटिंग को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस से साझा भी करते हैं। सलमान की पेंटिंग की बात की जाए तो वह कम समय में बहुत ही अच्छी चित्रकारी करते हैं। 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार 
खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय के बारे में सभी शुरुआत से जानते हैं कि वह मार्शल आर्ट में ट्रेंड हैं, इसलिए यह तो उनका शौक है ही। इसके अलावा अपने खाली समय में अक्षय कुकिंग करना भी पसंद करते हैं। इस बारे में एक बार उनकी पत्नी ट्विंकल ने कहा था कि अक्षय घर में खाना बनाते हैं और मैं खाना खाती हूं। अक्षय फिल्मों मैं आने से पहले बतौर शेफ काम कर चुके हैं, इसलिए वह इतना अच्छा खाना बना लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन 
बड़े से बड़ा फोटोग्राफर ऋतिक को अपने कैमरे में कैद करना चाहता है, वहीं ऋतिक को भी फोटोग्राफी का शौक है। वह तरह-तरह की फोटो क्लिक करते हैं। खासकर उन्हें अपने बच्चों की फोटो लेने में बहुत आनंद आता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें