फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई करेगी सुशांत केस की जांच, कंगना रनौत से अंकिता लोखंडे तक ने ऐसे जताई खुशी

Wed, 19 Aug 2020 12:23 PM IST
Avinash Pal एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपम, सुशांत- अंकिता और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई ही करेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने अपने फैसले में पटना में दर्ज हुई एफआईआर को भी सही बताया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारों ने भी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अंकिता लोखंडे ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ट्वीट किया। अंकिता ने ट्वीट में लिखा, ' सच्चाई की जीत हुई है।' इसके साथ ही अंकिता ने हैशटैग में इस बात का जिक्र किया कि सुशांत के न्याय के लिए पहला कदम सफल हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
कंगना रनौत की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'इंसानियत की जीत हुई, सुशांत के लिए लड़ रहे हर एक वॉरियर को शुभकामनाएं।' सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की तारीफ करते हुए कंगना ने ताली बजाने के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।


 

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार  ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर ट्वीट करते हुए कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए SC ने CBI जांच के आदेश दिए हैं। हमेशा सत्य की जीत हो।"
 
विज्ञापन

5 of 6
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
अनुपम खेर ने भी ट्वीट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जय हो.. जय हो.. जय हो..' इसके साथ ही उन्होने कुछ  इमोजीस का भी इस्तेमाल किया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर सितारों के साथ ही साथ सुशांत के फैंस भी इस फैसले पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। सुशांत के फैन पेज से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें