ये कहा जाए कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक है तो गलत नहीं होगा। बेशक दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी दुनिया से छिपाने की कोशिश की थी और शादी पर भी अब तक कटरीना कैफ और विक्की ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन जब से दोनों की शादी की जानकारी सामने आई है, तब से ही फैंस की नजरें कपल पर टिकी हुई हैं। हर कोई कटरीना और विक्की की बात कर रहा है और अब फैंस को दोनों की वेडिंग तस्वीरों का इंतजार है, जिसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। लेकिन कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादीशुदा जिंदगी कैसी होगी? इस सवाल का जवाब मिल गया है।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल पर भविष्यवाणी
मशहूर सेलिब्रिटी टैरो कार्ड रीडर दिव्या पंडित ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादीशुदा जिंदगी का सच उनके चाहने वालों के सामने रखा है और दिव्या पंडित के मुताबिक, कटरीना और विक्की सात जन्मों के साथी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने दोनों को सोलमेट कहा है।