फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B-Town Diwali Party: मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने होस्ट की दिवाली पार्टी, एक छत के नीचे लगा सितारों का मेला

Fri, 21 Oct 2022 12:48 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में इन दिनों दिवाली का माहौल बना हुआ है। आम से लेकर खास हर कोई दिवाली की तैयारी में लगा हुआ है। एक तरफ जहां आम लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं तो वहीं फिल्मी गलियारों में इस त्योहार का जश्न शुरू भी हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 14
B-Town Diwali Party - फोटो : Social media

देशभर में इन दिनों दिवाली का माहौल बना हुआ है। आम से लेकर खास हर कोई दिवाली की तैयारी में लगा हुआ है। एक तरफ जहां आम लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं तो वहीं फिल्मी गलियारों में इस त्योहार का जश्न शुरू भी हो चुका है। फिल्मी हस्तियों ने इस त्योहार को सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और रमेश तौरानी के बाद अब मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी बांद्रा स्थित अपने घर पर शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। ते चलिए देखते हैं मनीष मल्होत्रा की इस पार्टी की झलक-

विज्ञापन

2 of 14
मनीष मल्होत्रा - फोटो : Social media

पार्टी का आयोजन करने वाले होस्ट मनीष मल्होत्रा इस दौरान नीले रंग के कुर्ते के साथ काले रंग की पैंट और जैकेट में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। पार्टी के दौरान उन्होंने मीडिया वालों को जमकर पोज भी दिए।

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने कराई टीना और शालीन की सुलह, अभिनेत्री को लेकर एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

3 of 14
करण जौहर - फोटो : Social media

मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर भी मनीष की इस पार्टी का हिस्सा बने। इस दौरान करण जौहर पीले रंग के कुर्ता पायजामा पहने नजर आए। इसके साथ ही पीले रंग का दुपट्टा उनके आउटफिट को कंप्लीट कर रहा था। इस दौरान करण जौहर ने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिनंदन किया।

Drishyam 2: दृश्यम 2 से पहले तीन बार साथ नजर आ चुके हैं अजय देवगन-अक्षय खन्ना, जानें इन फिल्मों का हाल

4 of 14
नीलम - फोटो : Social media

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीलम भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। इस दौरान अभिनेत्री सीक्वेंस वर्क का मरून रंग वाला लॉन्ग सूट पहनकर पहुंचीं। पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं नीलम सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Bigg Boss 16: घरवालों ने बिग बॉस के सामने खोली एक-दूसरे की पोल, कन्फेशन रूम में जमकर की चुगली

विज्ञापन

5 of 14
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : Social media

इन दिनों अपनी फिल्म थैंक गॉड को लेकर चर्चा में बने हुए अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस पार्टी में नजर आए। अभिनेता ने इस दौरान गोल्डन वर्क वाली जैकेट के साथ नीले रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Mukhbir: फिर पलटे जाएंगे भारत के इतिहास के पन्ने, स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘मुखबिर’ का धांसू टीजर जारी

विज्ञापन

6 of 14
अनुषा दांडेकर - फोटो : Social media

मनीष मल्होत्रा की इस पार्टी में एक्ट्रेस और मॉडल अनुषा दांडेकर भी नजर आईं। टीवी एक्टर करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड इस दौरान बेबी पिंक रंग के सिल्वर वर्क वाले लहंगा चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में चोकर भी पहन रखा था।

Diwali 2022: दिवाली पर रिलीज हो रहीं ये आठ मेगा बजट फिल्में, सबसे जल्द खत्म होगी इस फिल्म की कहानी
 

विज्ञापन

7 of 14
कृति सेनन,वरुण धवन - फोटो : Social media

बीते दिनों ही दिवाली की पार्टी रखने वालीं अभिनेत्री कृति सेनन ने भी मनीष मल्होत्रा की इस पार्टी में शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री सफेद रंग के जंपसूट में नजर आईं तो वहीं उनके साथ अभिनेता वरुण धवन भी कैजुअल लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे। दोनों ही कलाकारों ने साथ मिलकर कैमरे के सामने जमकर पोज भी दिए।

Sherlyn Chopra: शिकायत दर्ज कराने के बाद साजिद खान पर फिर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
 

8 of 14
कियारा आडवाणी - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस गोल्डन कलर की वर्क वाली साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं।
 

 

9 of 14
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग क्वीन कही जाने वाली नोरा फतेही ने भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की। इस दौरान वह बेबी पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं, साथ ही उन्होंने हाथ में छोटा सा पोटली बैग कैरी किया था। 

10 of 14
सुहाना खान और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही के अलावा सुहाना खान और अनन्या पांडे भी पार्टी में नजर आईं। सुहाना और अनन्या काफी अच्छी दोस्त हैं। इस दौरान जहां सुहाना खान सिल्वर रंग की साड़ी में थीं तो वहीं अनन्या पांडे काले रंग के लहंगे में कहर ढा रही थीं। 

11 of 14
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स की इस दिवाली पार्टी में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी अपने पति श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं। इस दौरान माधुरी जहां हल्के पर्पल रंग की साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थीं, तो वहीं श्रीराम नेने ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और जैकेट कैरी किया था।
 

12 of 14
इब्राहिम अली, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के दम पर बहुत ही कम समय में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी दिवाली पार्टी का हिस्सा रहीं। उनके साथ भाई इब्राहिम अली खान भी नजर आए। 

13 of 14
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी और बोनी कपूर की दोनों बेटियां खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने भी दिवाली की पार्टी में शिरकत की। इस दौरान जान्हवी हरे रंग के लहंगे में नजर आईं तो वहीं खुशी कपूर ने ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी। 
विज्ञापन

14 of 14
विक्की कौशल, कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के रोमांटिक कपल में शुमार विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी दिवाली की पार्टी में पहुंचे। इस दौरान कटरीना कैफ सी-ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं तो वहीं विक्की कौशल ने काले रंग का कुर्ता पहना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें