माधुरी दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की ग्रहचाल के अध्ययन के बाद संदीप कोचर ने जब बताया, ‘दोनों का एक दूसरे के प्रति समर्पण भी बहुत सामंजस्यपूर्ण रहने वाला है, लेकिन..!’ तो ये लेकिन था, श्रीराम नेने की वतन वापसी का। अमेरिका में पूरी तरह बस चुके एक भारतीय चिकित्सक का, जिसके पास वहां का ग्रीनकार्ड हो, परिवार समेत वापस भारत लौटने के बारे में सोचना ही दोनों परिवारों के लिए कल्पनातीत था। लेकिन, संदीप कोचर ने अपने ज्योतिषीय अध्ययन से जो बातें कहीं, वे दोनों सच साबित हुईं। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद माधुरी ने फिल्म ‘आजा नचले’ से बड़े परदे पर वापसी की। और, इसके चार साल बाद डॉ. श्रीराम नेने भी अपना बोरिया बिस्तर समेटकर वापस वतन लौट आए।