फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sundeep Kochar: सच हुई सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर की भविष्यवाणी, 2025 में बदल जाएगी ऐश्वर्या राय की पूरी तस्वीर

Sun, 05 Jan 2025 03:55 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर ने हाल ही में भविष्यवाणी की है, ऐश्वर्या राय बच्चन की ग्रह दिशा नए साल में अपने नए करतब दिखाने जा रही है।  एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर ने पहले भी कई अभिनेत्रियों को लेकर भविष्यवाणी की, जो सच साबित हुईं।
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय-एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक बच्चन और उनकी अर्धांगिनी ऐश्वर्या के कथित अलगाव की बातें चटखारे लेकर सुनाने वालों का शनिवार की सुबह मुंह काला हो गया। दोनों अपनी बिटिया संग एक साथ विदेश से लौटे तो बच्चन परिवार में दरारें तलाशने रहने वाले कुछ कह ही नहीं पाए। और, नए साल की पूर्व संध्या पर नए साल में सितारों की ग्रह चाल का सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर का कार्यक्रम देखने वाले उनकी भविष्यवाणी सच साबित होने पर उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। संदीप इसके पहले माधुरी दीक्षित और दीपिका पादुकोण के भविष्य को लेकर भी सटीक भविष्यवाणियां कर चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन से दो चीजें बहुत सुंदर सी संस्कार में पाई हैं। एक तो बिना वजह किसी विवाद को लेकर सफाई नहीं पेश करना और दूसरे महिलाओं का सम्मान करना। दोनों चीजें उनकी दूसरी पारी में उनके बहुत काम आ रही हैं। महीनों से मुंबई में इस बात का हल्ला रहा है कि श्वेता नंदा को प्रतीक्षा नामक बंगला दे दिए जाने के बाद से अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या उनसे नाराज है। ऐश्वर्या अपनी बिटिया आराध्या के साथ जलसा में नहीं रहती दिखीं तो लोगों ने और तड़का लगाया। मामला यहां तक पहुंचा दिया गया कि जैसे ऐश्वर्या ने बागी बहू बनकर बच्चन परिवार की खुशियां ही छीन ली हों। लेकिन, जैसा कि सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर ने हाल ही में भविष्यवाणी की है, ऐश्वर्या राय बच्चन की ग्रह दिशा नए साल में अपने नए करतब दिखाने जा रही है।

Abhishek- Aish: तलाक की अफवाहों को दरकिनार कर फिर साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, लोग बोले- यह जोड़ी है परफेक्ट 

विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक बच्चन के पास भी लीक से हटकर किरदारों के प्रस्ताव आ रहे हैं और उनकी दूसरी पारी सजने, संवरने की भी उम्मीदें जाग उठी हैं। शनिवार मुंबई एयरपोर्ट पर अभिषेक ने विदेश से एक साथ लौटने के बाद जिस स्नेह और प्यार से अपनी पत्नी और बेटी को भीड़ के बीच से निकालते हुए उनकी गाड़ियों तक पहुंचाया, उसकी चर्चा पूरे दिन होती रही। चर्चा ये भी होती रही कि बच्चन परिवार को लगी नजर अब नए साल में उतर गई है। संदीप कोचर कहते हैं कि ऐश्वर्या की ग्रह दशा अगले दो तीन महीनों में पूरी तरह बदल जाएगी और इस दौरान वह जिस दशा में प्रयास करेंगी, सफल रहेंगी। तय उन्हें करना है कि ये दिशा क्या होगी?

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप कोचर बीते तीन दशक से ज्योतिष विज्ञान क्षेत्र में सक्रिय हैं और देश विदेश में अनगिनत कार्यशालाओं और सेमिनार ज्योतिष सिद्धांतों पर कर चुके हैं। सिनेमा के सितारों और क्रिकेटरों के वह प्रिय ज्योतिषी रहे हैं। माधुरी दीक्षित की मां और उनके मैनेजर रिक्कू राकेश नाथ उनके नियमित संपर्क में रहा करते थे और उन्होंने माधुरी के डगमगाते करियर के दौर में भी उनके बारे में सटीक भविष्यवाणियां की थीं। संदीप ने ही ये भविष्यवाणी की थी कि विवाह के बाद माधुरी विदेश में ज्यादा दिन रह नहीं पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिक पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा की मौजूदा नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण ने जब सौंदर्य प्रतियोगिताओं और रैंप मॉडलिंग के बाद सिनेमा को अपना करियर बनाने का फैसला किया था, तो उनकी मां ने संदीप कोचर को उनकी कुंडली दिखाई थी। संदीप कोचर बताते हैं कि दीपिका की मां अपनी बेटी के भविष्य को लेकर तब काफी संशकित रहा करती थीं, लेकिन जब उनको ये भरोसा हो गया कि इस क्षेत्र में दीपिका के सितारे उनकी बहुत मदद करने वाले हैं तो उनकी व्यग्रता शांत हो गई।

Deepika Padukone Birthday: सलमान खान संग क्यों फिल्म नहीं करतीं दीपिका, शाहरुख की फेवरेट कैसे बनीं? 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें