बॉलीवुड के सितारों की दोस्ती और दुश्मनी के खूब चर्चे होते हैं। अक्सर कहा जाता है कि सितारों के बीच रियल लाइफ में अच्छी बॉन्डिंग नहीं होती, सिर्फ पब्लिक इवेंट में ये अच्छे से पेश होते नजर आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बी टाउन में ऐसे कई सितारे हैं, जो बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और आज भी दोस्त हैं। आज हम आपको बी टाउन के कुछ ऐसी ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो क्लासमेट्स रह चुके हैं। इसके साथ उनके करियर पर भी नजर डालते हैं।