फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: अमिताभ बच्चन से लेकर ऐश्वर्या राय तक, बॉलीवुड के इन स्टार्स को कई भाषाओं का ज्ञान

Sun, 26 Feb 2023 12:25 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत - फोटो : social media

बॉलीवुड की फिल्में केवल हिंदी में ही नहीं, बल्कि कई भाषाओं में रिलीज की जाती है। ऐसे में कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं जो अपनी फिल्मों की डबिंग दूसरों से ना करवा कर खुद करना पसंद करते हैं, लेकिन इस काम के लिए उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान होना बेहद जरुरी है। ऐसे में कई सितारे ऐसे भी है जो कई भाषाओं का ज्ञान रखते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई बड़ी कलाकार हैं जो अपनी फिल्म की डबिंग दूसरी भाषाओं में खुद ही करते हैं।वहीं, कुछ स्टार्स  ऐसे भी हैं जो साउथ और तेलगु सिनेमा भी काम कर चुके हैं। इन स्टार्स ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल भी जीता है। आज हम  इस लिस्ट में बताएंगे आपको उन सितारों के बारे में, जो एक या दो नहीं,बल्कि कई भाषाओं में बात कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : social mdeia

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की मूल भाषा तुलु है, लेकिन मिस यूनिवर्स रह चुकी ऐश्वर्या नौ अलग-अलग भाषाओं का ज्ञान रखती हैं। एक्ट्रेस हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, तेलुगू, तुलु, मराठी, कन्नड़, उर्दू और स्पेनिश भाषाओं बात कर सकती हैं।

विज्ञापन

3 of 7
असिन - फोटो : social media

असिन
अभिनेत्री असिन ज्यादातर साउथ की फिल्मों में नजर आती हैं। उन्होंने साउथ की  फिल्मों में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन बाद में आसिन बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं। असिन हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, अंग्रेजी, इतालवी और फ्रेंच समेत सात भाषाओं में आसानी से बात कर लेती हैं।

4 of 7
तापसी पन्नू - फोटो : social media

तापसी पन्नू
एक्ट्रेस तापसी पन्नू बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी नजर आती हैं। एक्ट्रेस छह भाषाओं का ज्ञान रखती है। तापसी आसानी से हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी में बात कर सकती हैं।

विज्ञापन

5 of 7
विद्या बालन - फोटो : social media

विद्या बालन
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन छह भाषाएं जानती हैं। तमिल, हिंदी, बंगाली, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी में विद्या आसानी से बात करना जानती हैं।



 
विज्ञापन

6 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन चार भाषाएं जानते हैं। बिग बी आसानी से अंग्रेजी, उर्दू ,पंजाबी और हिंदी में बात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी चार भाषाओं का ज्ञान है। एक्ट्रेस हिंदी, अंग्रेजी, कोंकणी और तुलु दोनों में बात कर सकती हैं। साथ ही साथ एक्ट्रेस बंगाली भाषा भी अच्छे से जानती हैं।

यह भी पढ़ें- Kashmira-Krushna: प्रियंका ने खराब किया कृष्णा-कश्मीरा का किसिंग मोमेंट, फैंस बोले- बीच में घुसने की आदत कायम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें