फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celeb: बेहद महंगी घड़ियों के शौकीन हैं ये सितारे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 03 Jan 2023 01:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
महंगी घड़ियों के शौकीन हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
सिने जगत के सितारे अपने अभिनय और कद-काठी की वजह से जाने जाते हैं। इसके अलावा उनका लाइफस्टाइल भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। किसी को घूमने का शौक है तो किसी को महंगी गाड़ियों और आलीशान घरों का। बॉलीवुड जगत में कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें महंगी घड़ी पहनने का शौक है। इनके पास एक से बढ़कर एक कीमती घड़िया हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपने अभिनय के अलावा अपने लाइफस्टाइल और फैशन सेंस की वजह से भी पहचाने जाते हैं। कपड़ों के मामले में वह खूब नए-नए प्रयोग करते नजर आते हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह को महंगी घड़ियां पहनने का भी खूब शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके जन्मदिन पर मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने उन्हें गिफ्ट में 'फ्रेंक मुलर वैनगार्ड' घड़ी दी है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है।
विज्ञापन

3 of 7
इमरान हाशमी - फोटो : social media
इमरान हाशमी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी को महंगी घड़ियां पहनने का काफी ज्यादा शौक है। इमरान न सिर्फ महंगी घड़ियों को कलेक्ट करते हैं, बल्कि खास मौकों पर उन्हें अपने लुक्स और आउटफिट्स के साथ इन्हें फ्लॉन्ट करना भी काफी पसंद है। उनकी सबसे पसंदीदा घड़ी ऑडेमर्स पिगुएट कलेक्शन से है और इसे 'रॉयल ओक नेवी' कहा जाता है। ये घड़ी पूरी तरह से काफी क्लासी दिखती है। इसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये है।

4 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी खूबसूरती और लुक्स के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा को भी महंगी घड़ी पहनने का खूब शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का 38 लाख रुपये की घड़ी पहनती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के पास आलीशान बंगले और कई महंगी गाड़िया हैं। इसके अलावा बिग बी को महंगी घड़ियों का भी काफी शौक है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन 3.4 करोड़ तक की घड़ी पहनते हैं।
Ranveer Singh: रणवीर को अब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से उम्मीद, करण जौहर के सामने रखी यह डिमांड
विज्ञापन

6 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने करियर की शुरुआत से ही घड़ियों के बेहद शौकीन रहे हैं। शाहरुख को लगता है कि घड़ी के साथ अपने लुक को पूरा करना काफी जरूरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की पसंदीदा घड़ी की कीमत 30 लाख रुपये है।
Bollywood: हॉलीवुड में भी अभिनय का जलवा दिखा चुके ये बॉलीवुड सितारे, जमकर हुई थी वाहवाही
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु
दक्षिण अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के चाहने वालों की कमी नहीं है। वह अपने लुक्स और अभिनय की वजह से फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। सामंथा काफी आलीशान तरीके से जिंदगी जीती हैं। उन्हें भी महंगी घड़ियां पहनने का बेहद शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों उन्होंने 6 लाख रुपये की घड़ी अपने कलेक्शन में जोड़ी।
Crime Patrol: क्राइम पेट्रोल शो पर मचे बवाल के बाद सोनी ने जताया खेद, पेश की सफाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें