सुषमा स्वराज के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। वह 67 साल की थीं। उनके निधन पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने दुख जाहिर किया। इस समय अनुपम खेर न्यूयॉर्क में हैं। सुषमा स्वराज के निधन की खबर मिलते ही अनुपम खेर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर के अलावा एक्टर बोमन ईरानी ने भी ट्वीट कर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी है।