फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, अनुपम और एकता कपूर सहित कई सितारों ने किए ये ट्वीट

Wed, 07 Aug 2019 01:05 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sushma Swaraj, Anupam Kher, Ekta Kapoor - फोटो : amar ujala
भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात 67 साल की आयु में निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। राजनेता सहित बॉलीवुड सितारों के बीच शोक का माहौल है। कई बॉलीवुड सितारों ने सुषमा स्वराज ने निधन पर सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रकट किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
anupam kher - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों न्यूयॉर्क में समय बिता रहे हैं। सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनते ही उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अनुपम खेर एक कैब में बैठे दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर के अलावा अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
raveena tandon - फोटो : file photo
रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा- सुषमा स्वराज जी के बारे में खबर सुनकर हैरान हूं, वह बहुत अच्छी राजनेता के साथ बेहद दयालु इंसान थीं। उनके परिवार और चाहने वालों के लिए दिल से संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले, ओम शांति। रवीना टंडन के अलावा अभिनेता बोमन ईरानी ने भी ट्वीट करते हुए सुषमा स्वराज के निधन को राष्ट्रीय क्षति बताया। 
 


 

 

4 of 5
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दुख प्रकट किया है। एकता कपूर ने लिखा- 'अपने शुरुआती साल में मुझे सुषमा स्वराज का काफी सपोर्ट मिला था। मेरे पास अभी तक वो पहली तस्वीर है जब उन्होंने मुझे पहला अवॉर्ड दिया था। उनके निधन पर काफी दुखी हूं जिन्होंने मुझे जिंदगी का पाठ सिखाया। महिला ही महिला की सहायता करती है।' 
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushma Swaraj - फोटो : PTI
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उन्होंने अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ली। वह भाषण और वाद-विवाद में हमेशा से आगे रहीं। उन्होंने ऐसी कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें