फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDR मामला: वकील को कोर्ट से बड़ी राहत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी की जासूसी का था आरोप

Thu, 22 Mar 2018 10:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 16 मार्च को गिरफ्तार किए गए रिजवान को कोर्ट ने रिहा करने के आदेश दिए है। एएनआई के मुताबिक बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाम 5 बजे से पहले रिजवान को रिहा करने के आदेश दिए थे।
 

 
विज्ञापन

2 of 7
बता दें, रिजवान को एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी अालिया सिद्दीकी के कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड्स (CDR) को गलत तरीके से प्राप्त करने के लिए अरेस्ट किया गया था। इस काम के लिए उन्होंने निजी जासूसों की गैरकानूनी तरीके से मदद ली थी।
विज्ञापन

3 of 7
इस मामले में पुलिस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वे थाने नहीं आए थे। दरअसल, कुछ समय पहले ठाणे पुलिस ने अवैध रूप से मोबाईल कंपनियों से कॉल डिटेल्स निकालने वाले गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि ये लोग निजी जासूसी कंपनियों के लिए लोगों के फोन के रिकॉर्ड निकालते थे।

4 of 7
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, अपनी रिहाई के बाद सिद्दीकी ने मीडिया बातचीत के दौरान कहा उन्हें न्यायपालिका में पूरा भरोसा था। उन्होंने न तो जमानत के लिए आवेदन किया और न ही भागा बल्कि खुद के लिए लड़ते रहे। रिजवान की पत्नी तन्सीम ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उसने कहा था कि रिजवान को गलत तरीके से अरेस्ट किया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
ठाणे पुलिस के मुताबिक पुलिस ने जांच के दौरान वकील रिजवान सिद्दीकी का नाम सामने आने पर बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया था। मगर वह नहीं आए। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने रिजवान को उनके घर से हिरासत में ले लिया। सिद्दीकी बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों सहित कई मशहूर हस्तियों के लिए वकालत कर चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
आपको बता दें कि इस CDR केस में नवाजुद्दीन के अलावा जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ और कंगना रनौत का भी सामने आया था। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि 2016 में कंगना रनौत ने भी ऋतिक रोशन का मोबाइल नंबर रिजवान सिद्दीकी के साथ शेयर किया था। इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दूसरी ओर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ को क्राइम ब्रांच की ओर से समन जारी किया गया है। आयशा पर आरोप है कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से एक्टर साहिल खान की कॉल डिटेल निकलवाई। इसके बाद आरोपी रिजवान सिद्दीकी को सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें