फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की हीरोइन के रूसी दूल्हे ने मारा शाहरुख खान का डायलॉग, सीटी मारते रहे बाराती

Thu, 22 Mar 2018 10:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Instagram
फिल्म 'दृश्यम्' की एक्ट्रेस श्रिया सरन ने बीते दिनों गुपचुप तरीके से अपनी रूसी बॉयफ्रेंड एंड्री कोश्चिव से शादी कर ली है। अब शादी के कुछ दिनों बाद एक वीडियो लीक हुआ है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : Instagram
इस वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन श्रिया की तारीफ कुछ अलग अंदाज में करते नजर आ रहा है। वह शाहरुख की फिल्म 'मोहब्बतें' का एक डायलॉग बोलते हैं जिसे सुनकर श्रिया बेहद खुश हो जाती है। एंड्री ने डॉयलॉग मारा, 'वो प्यार वो सौदा करें और प्यार में सौदा नहीं होता।'
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : Instagram
श्रिया ने 12 मार्च को शादी रचाई और इससे एक दिन पहले प्री-वेडिंग पार्टी भी रखी थी। लीक हुई तस्वीरें देखकर साफ लगता है कि ये शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है। श्रिया ने जहां लाल रंग का दुल्हन का जोड़ा पहना था, वहीं दूल्हे ने शेरवानी। इस दौरान एंड्री ने यह स्वीकारा कि श्रिया का साथ उन्हें हर दिन और अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन

4 of 4
'मिड डे' के मुताबिक फिल्मी दुनिया से केवल मनोज बाजपेई और शबाना आजमी ही इस सेरेमनी में शामिल हुए थे। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि श्रिया, उदयपुर में शादी कर सकती हैं। बाद में एक्ट्रेस ने इन सब अफवाहों को खारिज कर दिया था। दोनों ने कभी अपने प्यार छुपा कर रखा, उनकी साथ वाली तस्वीर भी शायद ही किसी के पास हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें