फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result: कृति सेनन से लेकर शाहरुख खान तक 12वीं में इतने नंबर से पास हुए थे ये सितारे

Thu, 02 May 2019 01:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bollywood celebs
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE Class 12th के नतीजे जारी हो गए हैं। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया है। जब भी रिजल्ट की घोषणा होती है तो स्टूडेंट अपने भविष्य को लेकर घबराए होते हैं। इस घबराहट से बॉलीवुड सितारे भी अछूते नहीं रहे। आज इस पैकेज में हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्स के 12वीं के नतीजों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
kriti sanon
कृति सेनन
अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना रही कृति सैनन हमेशा टॉपर स्टूडेंट रही हैं। कृति सेनन को 12वीं में 90 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। कृति ने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार की पढ़ाई जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नोएडा से पूरी की है। 
विज्ञापन

3 of 7
shah rukh khan
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल के पढ़े हुए हैं। उन्होंने मशहूर हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। 12वीं में शाहरुख खान ने 80.5% अंक हासिल किए थे।

4 of 7
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर
शाहिद ने शुरुआती दिनों में दिल्ली के ज्ञान भारती स्कूल से अपनी पढ़ाई की और फिर बाद में मुंबई के राजहंस विद्यालय चले गए। 
विज्ञापन

5 of 7
kangana ranaut
कंगना रनौत
कंगना रनौत 12वीं में केमेस्ट्री में फेल हो गई थीं उसके बाद उन्होंने पढ़ाई का इरादा भी छोड़ दिया और बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़ी। आज कंगना का नाम बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में लिया जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने एक बार खुलासा किया था कि वह 12 वीं कक्षा को पूरा करने में कामयाब रही लेकिन कभी कॉलेज नहीं गई क्योंकि वो छोटी उम्र में एक सफल मॉडल बन गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूलिंग जमनाबाई नरसी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है। श्रद्धा ने 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पेरेंट्स चाहते थे कि वे अध्यापन क्षेत्र में जाएं लेकिन श्रद्धा को एक्टिंग करनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें