बांग्लादेश की ब्यूटी क्वीन मकसुदा अख्तर ने फैशन की दुनिया में खूब नाम कमाया है । मकसुदा मिस अर्थ आरलैंड 2014-15 और मिस अर्थ इंटरनेशनल 2016-17 भी रह चुकी हैं । मकसुदा प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सफल हैं लेकिन उनकी पर्सनल जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
maksuda
मकसुदा की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लगे थे । मकसुदा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि एक जाने-माने बिजनेसमैन ने उनका रेप करने की कोशिश की थी । साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी ।
विज्ञापन
3 of 7
maksuda
मकसुदा अख्तर ने महिलाओं से यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है । मकसुदा सिंगल पैरेंट हैं । उनके दो बच्चे हैं । वो 18 साल से आयरलैंड में रह रही हैं । मकसुदा ने बताया कि साल 2015 में एक टीवी ऐड की डील के दौरान उनका यौन शोषण हुआ ।
4 of 7
maksuda
मकसुदा ने बताया, 'एक सेक्रेटरी ने टीवी ऐड के बारे में डिस्कस करने के लिए ऑफिस में बुलाया था । वो वहां से चला गया । तभी अचाकन वो बिजनेसमैन आया और उसने मेरे कपड़ों के अंदर हाथ डाला । फिर उसने मुझे टेबल की तरफ धकेला । उसने मेरा रेप करने की कोशिश की ।'
विज्ञापन
5 of 7
maksuda
मकसुदा ने कहा- 'अचानक ये सब होने से मैं डर गई और चिल्ला भी नहीं पाई । वो ऑफिस ऐसा था कि कोई सुनने वाला नहीं था । वो बिजनेसमैन, माफिया की तरह था जो खतरनाक था । उसके पास पैसों की ताकत थी । मैं इस बात को लेकर हैरान थी कि कैसे इस ऑफिस से निकलूंगी ।'
विज्ञापन
6 of 7
maksuda
इस भयानक हादसे के बाद मकसुदा अपने बच्चों के साथ आयरलैंड लौट गई । कुछ दिनों बाद उस बिजनेसमैन ने मुझे फोन किया और कहा- 'मुझे पता है तुम क्यों नहीं आई । अगर तुमने अपना मुंह खोला तो मुझे 2 मिनट नहीं लगेगा तुम्हें मारने में । यहां से आयरलैंड ज्यादा दूर नहीं है ।'
मकसुदा ने बताया, 'इन सबके चलते मैं डिप्रेशन में चली गई थी । मुझे रात भर नींद नहीं आती थी । मैं खुदकुशी करने के बारे में सोचती थी । मैं दो साल से दवाई ले रही हूं । अगर मुझपर बच्चों की जिम्मेदारी ना होती तो मैं कबकी अपनी जान दे चुकी होती ।'