फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के कमरे में डमी टेस्ट करेगी CBI, 14 जून का सीन किया जाएगा रीक्रिएट

Fri, 14 Aug 2020 10:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच CBI को सौंपी गई है। हालांकि ये मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और फैसला आने के बाद ही पता लगेगा कि क्या ये मामला पूरी तरह से सीबीआई के हाथ में चला जाएगा, या नहीं। फिलहाल सीबीआई ने मामले की शुरुआती जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि सुशांत के साथ उस रूम में क्या हुआ था और उन्होंने कैसे मौत को गले लगाया इस पूरे सीन को सीबीआई द्वारा रीक्रिएट किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में जहां एक तरफ मुंबई पुलिस की जांच जारी है तो वहीं दूसरी ओर सीबीआई की भी जांच जारी है, हालांकि सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित होने के चलते सीबीआई जांच में तेजी नहीं दिखा पा रही है। मुंबई पुलिस और सीबीआई के साथ ही साथ केस की जांच ईडी भी कर रही और करीब हर दिन कोई न कोई बड़ा खुलासा हो रहा है। इसके साथ ही फिलहाल सीबीआई ने बिहार पुलिस की एफआईआर को फिर से दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
वहीं अब सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले वक्त में सीबीआई मुंबई में सुशांत के कमरे में डमी टेस्ट करेगी। ये डमी टेस्ट रिक्रिएशन का हिस्सा होगा। डमी टेस्ट वजन, स्पॉट की डाइमेंशन को समझने के लिए किया जाएगा। सीबीआई सबसे पहले मौत के कारण को समझने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट को एक्सपर्ट के जरिए समझेगी। साथ ही ये भी चैक करेगी कि विसरा का क्या कोई एक्स्ट्रा सेम्पल है या नहीं, जरूरत पड़ने पर सीबीआई सेम्पल्स को किसी दूसरी लैब में दोबारा जांच के लिए भेज सकती है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, केके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सीबीआई ने बिहार पुलिस की एफआईआर को दोबारा रजिस्टर करने में बाद से अब तक सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह और बहन का बयान रिकॉर्ड किया है। जिसमें सीबीआई सूत्रों की माने तो परिवार ने रिया चक्रवती और उसके परिवार और साथियों पर संगीन आरोप लगाए है। सूत्रों की माने तो परिवार ने बार बार ये बयान दिया है कि सुशांत सुसाइड कर ही नहीं सकता। सोची समझी साजिश के तहत सुशांत की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरे दो महीने का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक मामले में किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। अब तक ये पता नहीं चल सका है कि सुशांत ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है। और यदि उन्होंने आत्महत्या की है तो क्या कारण रहा है इसके पीछे? सुशांत के निधन के  बाद करीब 40 दिन तक मामले को केवल नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था। लेकिन सुशांत के परिवार की एफआईआर ने मामले को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।

पढ़ें: साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार विजय के फैन ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें