शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े से जुड़ी एक जांच के सिलसिले में सीबीआई पिता पुत्र के बयान को दर्ज कराने के लिए बुला सकती है। आर्यन को एनसीबी ने पिछले साल एक कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। तब वानखेड़े इस मामले में जांच अधिकारी थे। Satyaprem Ki Katha: सत्यप्रेम की कथा में होगा पसूरी का 'रीमेक', जानें कब रिलीज होगा गाना
वहीं, वानखेड़े इन आरोपों के शुरू से ही बेबुनियाद ठहराते आए हैं। अपने बचाव में वह कथित तौर पर शाहरुख द्वारा भेजे गए संदेशों का भी हवाला दे चुके हैं। इस केस को लेकर वानखेड़े ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि सीबीआई ने उनके खिलाफ बदले की कार्रवाई की है। फिलहाल, वानखेड़े को इस केस में उच्च न्यायालय की तरफ से 23 जून तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी गई है। Ayushmann Khurrana: एक्टर के साथ गायक होने पर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं आयुष्मान, नए गाने पर दिया यह अपडेट