ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से ही विवादों में छाई हुई है। शुरुआत में इस फिल्म का जितना प्रचार हुआ है, उस हिसाब से फिल्म में दर्शक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। लोगों ने इस फिल्म के डायलॉग्स और सितारों के ड्रेसिंग सेंस, वीएफएक्स पर खूब सवाल उठाए हैं, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग्स को तो बदल दिया है। अब हाल ही में, फिल्म ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर को जारी हुआ नोटिस
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। पिछले दिनों कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को फटकार लगाते हुए कहा था कि निर्माता आखिर फिल्म में क्या दिखाना चाहते हैं। साथ ही कोर्ट ने निर्माताओं से यह भी कहा कि न केवल रामायण बल्कि पवित्र कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब और गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों के साथ खिलवाड़ न करें। अब कोर्ट ने फिल्म के डायलॉग लेखक मनोज मुंतशिर को भी नोटिस जारी किया है।
Amitabh Bachchan: 'कौन बनेगा करोड़पति' से जुड़ने के लिए अमिताभ बच्चन ने रखी थी बड़ी शर्त, क्या आपको है मालूम?
फिल्म के संवाद लेखन पर जताई आपत्ति
कोर्ट ने मनोज के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राइटर के खिलाफ नोटिस जारी किया है। साथ ही, एक हफ्ते के अंदर मनोज से जवाब भी मांगा है। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा, 'इस फिल्म में इस्तेमाल किए गए डायलॉग्स एक बड़ा मुद्दा हैं। लोगों के लिए रामायण एक मिसाल है, रामायण पूजनीय है। आज भी लोग रामचरितमानस पढ़कर घर से निकलते हैं। ऐसे में कुछ चीजों को छूना नहीं चाहिए था।'
Sai Pallavi: जूनियर एनटीआर की फिल्म में नहीं दिखेंगी साई पल्ल्वी? 'देवरा' की टीम ने किया यह ट्वीट
कोर्ट ने एक हफ्ते में मांगा जवाब
आगे कोर्ट ने फिल्म के संवाद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘फिल्म में भगवान हनुमान, माता सीता को जिस तरह से दिखाया गया वह किसी की समझ में नहीं आ रहा।’ आगे कोर्ट ने कहा कि अच्छा है कि लोगों ने फिल्म देखने के बाद कानून-व्यवस्था नहीं तोड़ी। मेकर्स ने शायद विषय की गंभीरता को समझा ही नहीं था।'