फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' को देखने की आस में बैठे फैंस को मिल सकती है गुड न्यूज, सेंसर बोर्ड ने की पहल

Thu, 28 Dec 2017 04:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
padmavati
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चर्चाएं भले ही कम हो गई हो लेकिन विवाद अब भी कम नहीं हुआ है। इस बीच इन विवादों को खत्म करने के लिए सेंसर बोर्ड ने जनवरी में जयपुर के दो इतिहासकारों को फिल्म देखने के लिए बुलाया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो इमेज
इन इतिहासकारों में प्रोफेसर बीएल गुप्ता और प्रोफेसर आरएस खांगरोट का नाम शामिल हैं। जहां एक तरफ प्रोफेसर गुप्ता राजस्थान विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर है और मध्यकालीन भारत पर कई किताबें लिखी हैं वहीं खांगरोट अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इसके अलावा विवादों को खत्म करने के लिए सेंसर बोर्ड ने एक 6 सदस्यों की कमिटी बनाई है। इस कमिटी में इतिहासकारों के अलावा राजघराने के लोगों को भी शामिल किया गया है।

4 of 5
पद्मावती - फोटो : self
खबरों की मानें तो सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसून जोशी ने मेवाड़ राजपरिवार के विश्वराज सिंह से फिल्म देखने की गुजारिश की है। जल्द से जल्द इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जा सकती है।  ये सभी सदस्य मिलकर फैसला लेंगे कि फिल्म को कब रिलीज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पद्मावती
बता दें, फिल्म पद्मावती की रिलीज के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के सदस्य भंसाली, दीपिका और रणवीर को धमकी दे रहे हैं। राजपूत करणी सेना ने एक्ट्रेस की नाक काटने की धमकी दी है। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें