फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित फिल्म ‘एस दुर्गा’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, बिना कट के हुई पास

Thu, 22 Feb 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
s durga
सनल कुमार शशिधरन की विवादित फिल्म एस दुर्गा को लेकर चल रहा विवाद थमता हुआ दिख रहा है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है। हैरानी की बात तो यह है कि इस विवादित फिल्म में एक भी कट नहीं लगाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
s durga
इससे पहले 'एस दुर्गा' की 48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में स्क्रीनिंग नहीं हो सकी थी। फिल्म की स्क्रीनिंग आखिर वक्त पर कैंसिल कर दी गई थी। इस फैसले के बाद शशिधरन ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

3 of 4
s durga
इसके बाद केरल हाईकोर्ट ने CBFC को निर्देश दिया था कि कानूनी प्रावधानों और नियमों को नजर में रखते हुए फिल्म को फिर से जांचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाए। अब खबर है कि फिल्म को CBFC रिवाइजिंग कमेटी ने पास कर दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
s durga - फोटो : file photo

बता दें, फिल्म का नाम पहले 'सेक्सी दुर्गा' था। फिल्म स्क्रीनिंग के लिए बोर्ड ने डिमांड की थी कि इसका नाम 'एस दुर्गा' किया जाए। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई। फिल्म में राजश्री देशपांडे और कन्नन नायर लीड रोल में हैं। ये फिल्म एक रात में बिना किसी स्क्रीनप्ले के शूट की गई थी।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें