विराट-अनुष्का के बाद जिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी की चर्चा को लेकर बाजार गर्म है वो हैं सोनम-आनंद और वरुण-नताशा। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने की चर्चा है। यह कपल 2018 मई, जून के महीने में शादी कर सकता है।
विज्ञापन
2 of 4
वरुण धवन-नताशा दलाल
ये बात कितनी सच है और कितनी गलत है इस बारे में फिलहाल और कोई जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि वरुण धवन कुछ वर्षों से नताशा दलाल के साथ लगातार रिश्ते में रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है।
विज्ञापन
3 of 4
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
कुछ समय पहले तक वरुण धवन और नताशा के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही थी और इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था लेकिन अब लग रहा है दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और दोनों इस साल शादी करना चाहते हैं।
अगर फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन पहले से ही काफी व्यस्त हैं। इस साल अप्रैल में उनकी अक्टूबर रिलीज हो रही है। इसके अलावा सितंबर में अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा भी रिलीज होगी। फिलहाल वरुण धवन इन फिल्मों की वजह से काफी व्यस्त हैं।