शिवम गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
नू की कास्टिंग सबसे मुश्किल काम रहा
अब तक कुल मिलाकर करीब 300 फिल्मों, वेब सीरीज और विज्ञापन फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके शिवम गुप्ता फिल्म ‘सिर्फ एक ही बंदा काफी है’ की कास्टिंग को अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण कास्टिंग मानते हैं। वह बताते हैं, ‘सुब्रमण्यम स्वामी से प्रेरित किरदार के लिए हमें बेंगलुरु तक जाना पड़ा। आसाराम से प्रेरित किरदार के लिए सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ की कास्टिंग मैंने फिल्म की टीम को सिर्फ उनकी आंखें दिखाकर की। लेकिन, सबसे चैलेंजिंग काम था उस बच्ची नू के किरदार के लिए कास्टिंग जिसकी रिपोर्ट पर आसाराम को जेल हुई। अद्रिजा को मैं एक विज्ञापन फिल्म में पहले कास्ट कर चुका था। लेकिन, इस रोल के लिए उन्हें मानसिक रूप से तैयार करने में और उनके परिवार को मनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।’