फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन पर केस दर्ज और नुसरत जहां का ग्रांड रिसेप्शन सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Fri, 05 Jul 2019 06:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan and Nusrat Jahan - फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इसलिए वो इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही ऋतिक को झटका लगा है। हैदराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पढ़ें: सुपर 30 की रिलीज से पहले ऋतिक रोशन को लगा झटका, हैदराबाद में दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

2 of 5
Jasbir Jassi, Honey Singh - फोटो : Social Media
आए दिन विवादों में रहने वाले पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार उन पर अपने गीत मखना के जरिए अश्लीलता फैलाने का आरोप है। पंजाब महिला आयोग के बाद अब इस पर पंजाबी सिंगर जसबीर ने हनी सिंह को बैन करने के साथ उन्हें सजा देने की भी मांग की है। 

पढ़ें: हनी सिंह पर भड़के पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी, कहा- सिर्फ बैन ही नहीं सजा भी दें
विज्ञापन

3 of 5
Arjun Kapoor and Malaika Arora meet Rishi Kapoor - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। दोनों इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। आए दिन यह कपल सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट करता रहता है। हाल में दोनों एक साथ ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे, जिनका कई महीनों से इलाज चल रहा है। 

पढ़ें: न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, यूं हाथ पकड़े आए नजर

4 of 5
Nusrat Jahan’s wedding reception - फोटो : instagram
एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में शादी की थी। शादी के बाद से नुसरत की पति के साथ लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं। गुरुवार की रात नुसरत ने शादी का ग्रांड रिसेप्शन दिया, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

पढ़ें: नुसरत जहां के ग्रांड रिसेप्शन का पूरा एल्बम, सीएम ममता बनर्जी समेत शामिल हुईं ये बड़ी हस्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्वॉयफ्रेंड के साथ त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ महीने पहले ही संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने अपने प्यार के बारे में सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। लेकिन आज उन्होंने एक बुरी खबर दी है। दरअसल त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू जाने वाले पोस्ट से दी।

पढ़ें: संजय दत्त की बेटी के ब्वॉयफ्रेंड का हुआ निधन,त्रिशाला ने लिखा दिल को छू देने वाला पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें