नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर प्रकाश राज पर FIR दर्ज हुई है। दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रकाश राज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। न्यायिक मजिस्ट्रेट सुब्रत त्रिपाठी ने प्रकाश राज के खिलाफ दायर परिवाद को दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
2 of 4
प्रकाश राज
साथ ही मामले में वादी का बयान दर्ज करने के लिए 7 अक्तूबर की तारीख तय की है। लखनऊ के आलमबाग निवासी सरदार परविंदर सिंह ने कोर्ट में परिवाद दाखिल करके बताया कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से एक अक्तूबर को पता चला कि चेन्नई निवासी अभिनेता प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है।
विज्ञापन
3 of 4
प्रकाश राज
- फोटो : self
प्रकाश राज ने बंगलूरू के प्रांतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री को नाटकबाज बताते हुए कहा था कि गौरी लंकेश की मृत्यु पर चुप्पी साधकर प्रधानमंत्री एक्टिंग कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के लिए कहा कि योगी आदित्यनाथ एक मुख्यमंत्री हैं या मंदिर के पुजारी, लगता है वह डबल रोल कर रहे हैं।
ऐसे एक्टरों को देखकर लगता है कि मेरे पांचों नेशनल अवॉर्ड इन लोगों को दिए जाने चाहिए। आरोपी प्रकाश राज ने ऐसे वक्तव्य देकर देश की गरिमा को धक्का पहुंचाया है। साथ ही करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। यह बयान विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने वाला है।