फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू के खिलाफ अभिनेत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 11 Oct 2019 07:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
अभिनेत्री पायल रोहतगी ने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत पायल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
पायल रोहतगी - फोटो : self
दरअसल पायल का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर टिप्पणी कर दी।इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया।  जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Payal Rohatgi
कुछ वक्त पहले पायल रोहतगी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में तीन तलाक को लेकर पायल ने कांग्रेस परिवार पर निशाना साधा। अपने वीडियो में पायल ने  मोतीलाल नेहरू का जिक्र किया और उनके लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की।

4 of 5
Payal Rohatgi
अपनी बातों के लिए पायल ने ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बयॉग्राफी का भी हवाला दिया और काफी कुछ आपत्तिजनक कहा। जिसके बाद कांग्रेस नेता की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि पायल अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज के जरिए कई मुद्दों पर बात करती हैं। हाल फिलहाल में वो नवरात्रि के वक्त महिलाओं से जुड़े मुद्दों और मॉब लिंचिंग पर बात करते नजर आई थीं। ऐसे में अक्सर उनके वीडियोज वायरल हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें