फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग ही नहीं बॉलीवुड से जुड़े हैं ये 7 शानदार करियर, लाखों में कमाइए

Sun, 05 May 2019 06:02 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
lakme fashion week
फिल्म इंडस्ट्री में जाने वाले हर शख्स की ख्वाहिश होती है कि वह एक्टर बने और लाखों कमाए। सभी चाहते हैं कि लोग उनके आगे-पीछे घूमें और पूरी दुनिया उन्हें जाने। लेकिन एक्टिंग के अलावा भी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे करियर हैं जो आपको फेमस तो करेंगे ही साथ ही इनसे आप लाखों कमा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
fashion
फैशन स्टाइलिस्ट
एक फैशन स्टाइलिस्ट का काम फिल्म या किसी कार्यक्रम के लिए लोगों को स्टाइल करना होता है। सेलेब्रिटी जो भी कपड़़े पहनते हैं, वह स्टाइलिस्ट स्टाइल करते हैं। यह सलाना लाखों में कमाते हैं। अनायता श्रौफ अदजानिया बॉलीवुड की एक सफल स्टाइलिस्ट हैं।
विज्ञापन

3 of 8
saroj khan
कोरियोग्राफर
सरोज खान और फराह खान का नाम तो आपने सुना ही होगा। दोनों ने बॉलीवुड में कई सितारों को अपने इशारों पर नचाया है। कोरियोग्राफर बन कर आप भी सबको अपनी उंगली पर नचा सकते हैं। कोरियोग्राफर लाखों में खेलते हैं साथ ही देश-विदेश भी खूब घूमते हैं। रेमो डिसूजा, गीता, श्यामक डावर, गणेश आचार्य और वैभवी मर्चेंट बॉलीवुड के फेवरेट कोरियोग्राफर्स हैं।

4 of 8
Photographer
फोटोग्राफर
फोटोग्राफी को लोग आजकल काफी पसंद कर रहे हैं। कई कॉलेजों ने भी फोटोग्राफी ने कोर्स निकालने शुरू किए हैं। अगर लम्हों को कैद करना आपको भी पसंद है तो फोटोग्राफी एक अच्छा विकल्प है। इसमें सैलरी ज्यादातर प्रोजेक्ट्स के अनुसार मिलती है, जितने ज्यादा प्रोजेक्ट्स उतनी बढ़िया सैलरी। डब्बू रत्नानी और अतुल कसबेकर काफी फेमस इंडियन फोटोग्राफर हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Super Dancer 2
बैकग्राउंड डांसर
किसी गाने पर अपने फेवरेट एक्टर को डांस करते हुए तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी पीछे डांस कर रहे लोगों पर ध्यान दिया है। बैकग्राउंड डांसर्स को हर शो के हजारों मिलते हैं। अगर आप श्यामक डावर या रैमो डिसूजा के ग्रुप से जुड़ जाते हैं, तब तो आप लाखों में खेलेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
भारतीय सिनेमा
सिनोमैटोग्राफर या डी.ओ.पी.
फिल्म के किस सीन को किस तरह से शूट करना है, यह सिनोमैटोग्राफर तय करता है। सिनोमैटोग्राफर को हम डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी भी कहते हैं। वह पूरी कैमरा टीम का डायरेक्टर होता है। फिल्म डायरेक्टर के बाद डी.ओ.पी. सबसे महत्तवपूर्ण होता है।  अनिल मेहता और अविनाश अरुण बॉलीवुड के जाने-माने डी.ओ.पी. हैं। ये लोग सैलेरी के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म डायरेक्टर अनुज तिवारी
प्रोडक्शन डायरेक्टर
क्या बाहूबली फिल्म देखने के बाद आपने भी कहा था कि, वाह! क्या शानदार सेट था। ये शानदार सेट और स्टेज, प्रोडक्शन डायरेक्टर और उसकी टीम की की मेहनत का कमाल होता है। प्रोडक्शन डायरेक्टर स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद फिल्म का सेट से लेकर उसके एक्टर के घर तक को डिजाइन करते हैं। कोई सेट कैसा दिखेगा, यह सब इनकी जिम्मेदारी होती है। इन्हें इस काम के लिए अच्छे पैसे तो मिलते ही हैं साथ ही कई अवार्ड भी मिलते हैं। फिल्म बाहुबली और रोबोट के प्रोडक्शन डायरेक्टर सबू साइरिल कई बार नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं। दुनिया भर में उनका नाम है।
विज्ञापन

8 of 8
south korea makeup - फोटो : pexels.com
मेकअप आर्टिस्ट
मेकअप आर्टिस्ट के बिना कोई सेलेब्रिटी घर से बाहर कदम नहीं रखता। अगर मेकअप करना आपको भी पसंद है तो यह विकल्प आपके लिए एकदम सही है। एक अच्छा मेकअप आर्टिस्ट घंटों के लाखों कमा लेता है। मिकी कॉन्ट्रेक्टर बॉलीवुड के सबसे चहेते मेकअप आर्टिस्ट हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर काजोल तक अगर किसी पर भरोसा करती हैं, तो वह मिकी ही हैं। अपने मेकअप के लिए इन्हें फिल्मफेयर और आईफा अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें