फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: भारतीय अभिनेत्रियों ने कान में बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, इन 8 तस्वीरों से मिलेगा अब तक का अपडेट

Fri, 20 May 2022 11:09 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
cannes 2022 - फोटो : social media
साल के सबसे बड़े फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। यह एक ऐसा इवेंट है, जिस पर दुनियाभर के लोगों की निगाहें टिकी होती हैं। लोगों के बीच इस उत्सुकता की बड़ी वजह फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्मों के साथ ही इसके रेड कारपेट पर जलवा बिखरने वाले सेलेब्स का लुक होता है। इन्हीं सेलेब्स में हमारी कई भारतीय अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। कान के पहले और दूसरे दिन अपना जलवा बिखेरेने वाली दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, हिना खान ने तीसरे दिन भी इवेंट में भारत की चमक फीकी नहीं पड़ने दी। तो चलिए नजर डालते हैं हमारी अभिनेत्रियों के 75वें कान फिल्म फेस्टिवल के बेहतरीन लुक्स पर... 
विज्ञापन

2 of 8
aishwarya rai bachchan - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय 
कान के दूसरे दिन रेड कारपेट पर ब्लैक फ्लोरल ड्रेस में जलवा बिखरने के बाद ऐश्वर्या राय ने तीसरे दिन एक बार फिर भारत की शान बढ़ा दी। अभिनेत्री ने तीसरे दिन रेड कारपेट पर बहुत ही शानदार तरीके से एंट्री ली। उन्होंने  गौरव गुप्ता का पर्पल कलर का स्कल्प्टेड गाउन पहना हुआ था, जिसको ऐश्वर्या ने ड्रामेटिक आई मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। उनका ऐसा लुक देख वहां मौजूद सभी की नजरें उन पर टिक गई थीं।    
विज्ञापन

3 of 8
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण 
दो दिनों तक अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग को सबके सामने बेहतरीन ढंग से पेश करने के बाद, दीपिका ने तीसरे दिन भी कान के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। दीपिका ने तीसरे दिन रेड कारपेट के लिए लुई वुइटन की पतली सी स्ट्रेप वाली रेड ड्रेस को चुना। अभिनेत्री ने पेप्लम टॉप को मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहन रखा था। अपने इस ग्लैमरस लुक को दीपिका ने डायमंड नेकलेस के साथ कंप्लीट किया।  

4 of 8
पूजा हेगड़े  - फोटो : social media
पूजा हेगड़े 
रेड कारपेट पर बेबी पिंक कलर के ऑफ शोलडर फेदर गाउन में अपना खूबसूरत अंदाज लोगों को दिखाने के बाद, तीसरे दिन पूजा ने शॉर्ट ड्रेस पहन सबको चौंका दिया। कान के तीसरे दिन पूजा येलो कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं। अभिनेत्री ने इस ड्रेस पर न्यूड मेकअप के साथ अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। वह अपने इस लुक में बेहद हॉट लग रही थीं।  
विज्ञापन

5 of 8
हिना खान - फोटो : social media
हिना खान 
कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री ने 75वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट लुक के लिए ऑफ-शोल्डर पर्पल लाइलैक गाउन को चुना। उनके गाउन में फेदर्स भी लगे हुए थे। अपने रेड कारपेट लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में सट्डस पहने हुए थे। हिना ने एक बार फिर सबको अपने इस हॉट एंड ग्लैमरस लुक से सबको उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है।  
विज्ञापन

6 of 8
मासूम मिनावाला - फोटो : social media
मासूम मिनावाला 
बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्रियों के साथ ही इस इवेंट में ब्यूटी और फैशन ब्लॉगर मासूम मिनावाला ने भी शिरकत की। तीसरे दिन रेड कारपेट पर चार चांद लगाने के लिए मासूम मिनावाला ने ऑफ शोल्डर फ्लोरल गाउन पहना था। वह अपने इस लुक में कमाल की लग रही थीं। अपने इस लुक को उन्होंने खुले बालों और इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया।
विज्ञापन

7 of 8
दीपा खोसला - फोटो : social media
दीपा खोसला 
मासूम मिनावाला की तरह ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपा भुल्लर खोसला ने भी कान में शिरकत की। अपने क्लासी फैशन स्टेटमेंट के लिए फेमस दीपा, ने एक बार फिर दिखा दिया की ट्रेडिशनल लुक में भी खूबसूरत दिखा जा सकता है। उन्होंने काम में अपनी पहली अपीयरेंस मनीष मल्होत्रा के 'खाब' कलेक्शन की वाइट साड़ी पहनकर की। अपने लुक को सेक्सी बनाने के लिए दीपा ने कटआउट स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना था, जिसमें वह बहुत हॉट लग रही थीं।  
विज्ञापन

8 of 8
कांस फिल्म फेस्टिवल में हिना खान का दूसरा लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान
कान फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन रेड कारपेट पर वॉक करने से पहले हिना खान ने लोगों के सामने अपना दूसरा लुक पेश किया था, जिसकी तस्वीरें खुद हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में हिना बेहद हसीन लग रही थीं। इस शॉर्ट बॉडी फिटिंग ड्रेस में हिना अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट कर रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें