कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने के बाद से हर तरफ इसकी ही चर्चाएं हो रही हैं। इस समय हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हसीनाएं कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कहर बरपा रही हैं। कोरोना के बाद सब नॉर्मल होने के बाद पूरे दो साल बाद कान के रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। हमारे बॉलीवुड सेलेब्स इंटरनेशनल लेवल पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस फेस्टिवल के नौवें दिन बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, हिना खान, हेली शाह और उर्वशी रौतेला का दिलकश अंदाज देखने को मिला। उनके नए लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही हैं।