'कान फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival) में हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड हीरोइनों ने भी अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा दिए हैं। प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद अब जिस एक्ट्रेस का Cannes के रेड कारपेट पर बेसब्री से इंतजार हो रहा है वह सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हैं। सोनम कपूर के Cannes के कुछ लुक्स सामने आए हैं जिसमें वह रॉयल लग रही हैं। इन तीन लुक्स की तस्वीरें सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।