फ्रांस में चल रहे 72वें कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका-प्रियंका के बाद ऐश्वर्या राय का इंतजार हो रहा था। रेड कार्पेट पर जब ऐश्वर्या राय ने वॉक किया तो सभी उनके आगे फीके नजर आए। ऐश्वर्या से पहले अभी तक दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी, हिना खान और मल्लिका शेरावत रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं।