फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ से कैब ड्राइवर ने की बदसलूकी, इंस्टाग्राम पर सुनाई आपबीती

Thu, 29 Mar 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dipika Kakar
'ससुराल सिमर का' फेम टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के साथ एक कैब ड्राइवर ने बदसलूकी की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आपबीती साझा करते हुए कहा कि घटना के बाद उन्होंने संबंधित कंपनी का ऐप भी डिलीट कर दिया है। यही नहीं, एक्ट्रेस ने कैब ड्राइवर की जानकारी और तस्वीर भी फैन्स से शेयर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Dipika Kakar
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने कहा, 'कार ना हो तो हमारे शहर में एक भी दिन बिताना तकलीफों भरा है...इस ड्राइवर ने मुझे पिक किया और बुरी तरह गाड़ी चला रहा था। मैंने उसे आराम से ड्राइव करने कहा...तो उसने मुझे गाड़ी से उतर जाने को कहा...मेरे साथ दूसरी बार ऐसी घटना घटी है। मुझे पता है कि अगली राइड बुक करने पर मुझे फाइन देना पड़ेगा...मैंने उसी वक्त ऐप डिलीट कर दिया।'
विज्ञापन

3 of 4
Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़ ने अपनी कैब बुकिंग की डिटेल भी शेयर की है-
विज्ञापन

4 of 4
mallika dua
गौरतलब है कि दीपिका से पहले एक्ट्रेस मल्लिका दुआ के साथ भी बदतमीजी की खबरें सामने आई थीं। उनके बार-बार कहने के बावजूद कैब ड्राइवर ने एसी का लेवल नहीं बदला। टीवी सीरियल 'इश्कबाज' में शिवाय का किरदार निभा रहे एक्टर नकुल मेहता के साथ भी पिछले साल ऐसी ही घटना घटी थी। नौबत हाथापाई तक कि आ गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें