बिग बॉस सीजन 11 के दौरान शिल्पा शिंदे ने कई बार 'भाबी जी घर पर है' सीरियल विवाद पर बात की। यहां तक कि विकास गुप्ता पर कई सारे आरोप भी लगाए थे। हालांकि रियलिटी शो के दौरान इन दोनों के लड़ाई झगड़े भी हुए और बाद में अच्छे दोस्त बन गए। 'भाबी जी घर पर है' सीरियल को शिल्पा को छोड़े काफी समय बीत चुका है। इस बीच शो में उनके पति का किरदार निभा रहे मनमोहन तिवारी ने बताया शिल्पा के शो से बाहर जाने की वजह से उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Shilpa Shinde
शिल्पा के बारे में बात करते हुए रोहिताश गौड़ ने कहा - 'शुंभागी अत्रे और शिल्पा दोनों की तुलना नहीं हो सकती है। इतना जरूर है कि लुक देखा जाए तो शिल्पा बहुत सुंदर थी। स्क्रीन पर रियल भाबी की तरह लगती थीं। जब भी शिल्पा स्क्रीन पर आती थी तो उनके लुक में एक जादू था। शो से उनका जाना हमें घाव दे गया था। ऐसा लगने लगा था कि छोड़ो यार अब बहुत हो गया।'
विज्ञापन
3 of 5
Shubhangi Atre
वहीं शुभांगी अत्रे के बारे में रोहिताश ने कहा - 'उनका काम बहुत अच्छा है। जब वह शो में आई थीं तो काफी प्रेशर था उनके ऊपर। हम लोगों ने उन्हें बिल्कुल भी प्रेशर नहीं दिया। कुछ चीजें डायरेक्टर की और कुछ अपनी डालकर एक नई अंगूरी बना दी।'
4 of 5
Rohitashv Gour
रोहिताश ने कहा - 'शिल्पा को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। अगर आप शिल्पा के पिछले सीरियल को देखें तो ज्यादातर ऐसा करती हुई देखी गई। फिर चाहे चिड़िया घर हो या फिर कोई। सीरियल करना और उसे छोड़ना उनकी फितरत में शामिल है। वह सीरियल से बहुत जल्दी ऊब जाती हैं।' आपको बता दें, साल 2016 में शिल्पा शिंदे और 'भाबी जी घर पर है' के मेकर्स की बीच शो को लेकर झगड़ा हो गया था।
यहां तक की शिल्पा ने टीम पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साथ ही प्रोड्यूसर संजय कोहली पर भी कई आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में सारे आरोप हटा लिए। शिल्पा जल्द ही टेलीविजन पर सुनील ग्रोवर के साथ एंट्री करने वाली है।