फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Controversy: रिलीज के पहले दिन ही विवादों में घिरी अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे', बायकॉट करने की उठी मांग

Sat, 19 Mar 2022 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' 18 मार्च यानि आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अक्षय एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फिल्म में उनका अंदाज लोगों का काफी पसंद आ रहा है। वहीं, यह फिल्म विवादों में भी घिर गई है। सोशल मीडया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग शुरु हो गई है। आइए जानते हैं क्यों हो रही है फिल्म को बायकॉट करने की मांग...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से हो रही है बॉयकॉट की मांग
दरअसल, फिल्म पर एक खास वर्ग को अपमानित करने का आरोप लगा है। लोगों का कहना है कि फिल्म में ब्राह्मणों को नेगेटिव दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार बच्चन पांडे नाम के शख्स की भूमिका में हैं। यह नाम ही लोगों के गुस्से का कारण बन रही है।

विज्ञापन

3 of 5
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय के नाम से जुड़े टाइटल की वजह से लोग इसका बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स ने जानबूझकर फिल्म में ब्राह्मण की नेगेटिव इमेज को दिखाया है।

4 of 5
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर पर लोगों का फूटा गुस्सा
फिल्म के टाइटल की वजह से लोगों का गुस्सा इसके डायरेक्टर पर फूट पड़ा है। फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी पर जानबूझ कर ऐसा टाइटल रखने के आरोप लग रहे हैं। फरहाद और अक्षय इससे पहले एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
आईएमडीबी पर गिरी बच्चन पांडे की रेटिंग
लोगों के गुस्से का असर इस फिल्म की रेटिंग पर भी पड़ा है। IMDb पर फिल्म की रेटिंग घटकर 5.4 ही रह गई है। लोगों की नाराजगी का असर फिल्म की कलेक्शन पर भी पड़ सकता है। बता दें कि फिल्म को होली के दिन 2000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर बच्चन पांडे का मुकाबला 'द कश्मीर फाइल्स' से है। विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म अब तक करीब 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें