मोनालिसा, विक्रांत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने अपनी इस होली का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में मोनालिसा और उनके पति विक्रांत एक- दूसरे को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में मोनालिसा व्हाइट क्रॉप टॉप और हॉट पैंट में नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति विक्रांत सिंह सफेद और पीले रंग की टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं।