द बिग बुल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द बिग बुल (हिंदी, 2021)
यह फिल्म विवादास्पद स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में बताया गया है कि जब एक आम आदमी, एक प्रमुख 'मार्केट मैनिपुलेटर' के रूप में उभरता है, तो क्या होता है।इसमें अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बेहतरीन अभिनय किया है। वहीं 'द बिग बुल' में इलियाना, सोहम शाह और सौरभ शुक्ला ने एक प्रभावशाली सहायक कलाकार की भूमिका अदा की है।दिलचस्प बात यह है कि वेब सीरीज़ 'स्कैम 92' भी हर्षद मेहता के उत्थान और पतन पर आधारित है।