बॉलीवुड में साथ-साथ काम करते हुए सितारे अक्सर एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। कुछ का प्यार मुकम्मल होता है और कुछ टूटे दिल के साथ अलग हो जाते हैं। ज्यादातर देखा जाता है कि ब्रेकअप के बाद स्टार्स एक-दूसरे के साथ काम करने में सहज महसूस नहीं करते हैं। मगर, फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे भी कुछ सितारे हैं, जिन्होंने इस मिथक को तोड़ा है और पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखने में कामयाब रहे हैं। यही वजह है कि ब्रेकअप के बाद भी ये सितारे स्क्रीन साझा करते नजर आए। इसका हालिया उदाहरण रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं। यह तो किसी से छिपा नहीं है कि एक दौर में रणबीर-दीपिका का अफेयर बॉलीवुड की सुर्खियों में रहता था। मगर, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों सितारों ने एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। ये दोनों एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकते हैं। इसके अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी दोनों स्क्रीन साझा करेंगे। वैसे, रणबीर और दीपिका के अलावा और भी कई स्टार्स हैं, जिन्होंने ब्रेकअप के बाद साथ काम किया है। आइए जानते हैं...