हाल ही में फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सिने जगत की हस्तियां शामिल हुईं। मेहमानों में आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने भी शिरकत की। दिलचस्प बात यह है कि दोनों साथ में इस पार्टी में पहुंचे और हाथों में हाथ डाले नजर आए। देखने वालों को यह थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि दोनों तलाक ले चुके हैं। ऐसे में इनके साथ होने पर लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया और सोशल मीडिया पर इन्हें जमकर ट्रोल किया। वैसे आमिर और किरण अकेले नहीं हैं, जो कानूनी रूप से अलग रहने के बाद भी अच्छी दोस्ती निभा रहे हैं। इनके अलावा भी कई ऐसे जोड़े हैं, जो कभी जीवनसाथी थे। किसी वजह से अलग हो गए, लेकिन दोस्ती आज तक निभा रहे हैं।