फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: लिव इन से लेकर ब्रेकअप तक, बिन शादी मां-बाप बने ये सितारे, आखिरी नाम तो कर देगा हैरान

Sat, 28 May 2022 04:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमी जैक्सन, कल्कि कोचलिन - फोटो : सोशल मीडिया
आपने कई बार देखा होगा कि हॉलीवुड के सितारे कई साल तक लिव इन में रहने के बाद बिना शादी के ही पैरेंट्स बन जाते हैं। वहां इसे आम माना जाता है, वहीं हमारे समाज में आज भी बिना शादी के कोई मां-बाप बन जाए तो उसे गलत माना जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों से लोगों का नजरिया थोड़ा बदलने लगा है। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जो न सिर्फ वर्षों तक लिव इन में रहे बल्कि बिना शादी किए ही माता-पिता भी बने। पहले जहां लोग इस बात को छुपाते थे, वहीं अब खुलकर सामने आते हैं। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने समाज की परवाह किए बगैर अपने प्यार को तवज्जो दी।
विज्ञापन

2 of 4
कल्कि कोचलिन - फोटो : Instagram
कल्कि कोचलिन
अनुराग कश्यप से तलाक होने के बाद कल्कि कोचलिन अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ लिव इन में रह रही हैं। कल्कि ने 2019 में बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इसके बाद 2020 में कल्कि ने अपनी बेटी को जन्म दिया। दोनों अभी भी लिव इन में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एमी जैक्सन - फोटो : Instagram
एमी जैक्सन
अभिनेत्री एमी जैक्सन भी बिना शादी के 2019 में अपने बेटे का स्वागत इस दुनिया में कर चुकी हैं। उन्होंने ब्रिटिश बिजनेसमैन जॉर्ज पानायिटू के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद सगाई की थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और अब खबरें हैं कि एमी अभिनेता एड वेस्टविक के साथ रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ लिव इन में रह रहे हैं। 2019 में कपल ने अपने बेटे का स्वागत इस दुनिया में किया। वहीं, दोनों अभी भी लिव इन में ही रह रहे हैं। अर्जुन रामपाल पहले से ही दो बेटियों के पिता हैं। उनका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें